OPPO Reno 11 Pro 5G की 5 खामियां

स्टीरियो स्पीकर नहीं

रेनो 11 प्रो में कंटेंट देखने के लिए एक शानदार स्क्रीन है। लेकिन, ऑडियो डिपार्टमेंट थोड़ा कमजोर है क्योंकि इसमें स्टीरियो स्पीकर नहीं है।

प्री-इंस्टॉल ऐप्स

फोन एंडरॉयड 14 पर आधारित ColorOS 14 पर चलता है। लेकिन, इसमें बहुत सारे प्री-इंस्टॉल ऐप्स हैं जो यूआई को क्लस्टर करते हैं।

परफॉर्मेंस

डिवाइस मीडियाटेक के 4nm-आधारित डाइमेंशन 8200 SoC से लैस है। डेली परफॉर्मेंस काफी अच्छा मिलता है लेकिन, गेमिंग का अनुभव काफी औसत है।

औसत फ्रंट कैमरा

OPPO Reno11 Pro में 32MP का फ्रंट कैमरा है। तस्वीरें स्पष्ट हैं, लेकिन पोर्ट्रेट मोड सेल्फी में एज डिटेक्शन का पता लगाने में सुधार की आवश्यकता है।

कीमत

OPPO Reno11 Pro एक वेरिएंट में उपलब्ध है जिसकी कीमत 39,999 रुपये है। हालांकि यह कोई खराब डिवाइस नहीं है, लेकिन इस सेगमेंट में अन्य फोन भी हैं जो Reno11 Pro से बेहतर प्रदर्शन करते हैं।