पेटीएम की तरह ही इसमें QR-बेस्ड पेमेंट्स, कैशबैक रिवॉर्ड्स, यूपीआई लाइट और लंस्टेंट लोन व गोल्ड बेचने का ऑप्शन है। इसका इंटरफेस काफी सिंपल और क्लिन है। ऐप एंडरॉयड व आईओएस के लिए है।
PhonePe संभवतः सबसे अच्छा पेमेंट ऐप है जो Paytm की तरह ही काम करता है। इसमें यूपीआई के अलावा दूसरों को पैसे भेजने के लिए एक वॉलेट भी है। साथ ही इसमें क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान करने पर कैशबैक और रिवॉर्ड्स भी मिलते हैं।
ई-कॉर्मस साइट अमेजन पे के माध्यम से डिजिटल भुगतान बाजार में कदम रखा था। अमेजन ऐप में मौजूद अमेजन पे आपको लगभग वह सब कुछ करने की सुविधा देता है जो पेटीएम करता है जैसे कि यूपीआई पेमेंट करना, कैशबैक रिवार्ड्स आदि।
यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो डेबिट कार्ड के बजाय क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके भुगतान करना पसंद करते हैं, तो CRED ने आपके लिए बेस्ट है। RuPay के साथ साझेदारी में, फिनटेक कंपनी का लक्ष्य क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए डिजिटल भुगतान को सहज और आसान बनाना है।
यूपीआई के डेवलपर्स, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, भीम एक सरकारी मोबाइल भुगतान ऐप है जिसे भारत में लोगों और व्यवसायों के बीच कैशलेस भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए लॉन्च किया गया था। इसमें डिजिटल और बिल भुगतान करना आदि सुविधा है।