इनफिनिक्स नोट 40 प्रो 5जी सीरीज 12 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगी। इस सीरीज में Note 40 Pro 5G फोन आएगा जो MediaTek Dimensity 7020 चिपसेट पर काम करेगा। इस मोबाइल में 8GB RAM के साथ 8GB Extended RAM भी दी जाएगी।
12 अप्रैल को नोट 40 प्रो प्लस 5जी इस सीरीज का बड़ा मॉडल भी पेश किया जाएगा। इसमें 100W All-Round FastCharge2.0 टेक्नोलॉजी दी जाएगी जब्कि प्रो मॉडल 45W सपोर्ट करेगा। डिवाइस में 4,600mAh Battery भी होगी।
रियलमी 15 अप्रैल को अपनी नई सीरीज-पी के अंदर पी1 5जी को पेश करेगी। यह नया रियलमी मोबाइल यह मोबाइल Mediatek Dimensity 7050 चिपसेट पर रन करेगा जिसके साथ 6GB RAM दी जा सकती है।
रियलमी 15 अप्रैल को अपनी पी1 के साथ प्रो मॉडल भी पेश करेगी। डिवाइस 20,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया जाएगा। यह रियलमी मोबाइल Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट पर रन करेगा
अभी कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन, माना जा रहा है कि डिवाइस 15 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसमेंएमोलेड डिसप्ले दी जाएगी और Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट के साथ आ सकता है।
मोटोरोला मोटो जी64 5जी फोन 16 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। फोन लॉन्च को ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी लाइव देखा जा सकेगा।