Fold के फ्रंट साइड पर पंच होल कटआउट हैं और डिवाइस में इनर स्क्रीन पर छोटे बेजल दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बैक पैनल की बात करें तो डिवाइस में घुमावदार कॉर्नर के साथ रैक्टेंगुलर माड्यूल दिया गया है। जिसमें चार कैमरा मिल पास में एलईडी फ्लैश और टेंपरेचर सेंसर है। इसके साथ ही बैक पैनल पर बीच में कंपनी ब्रांडिंग है।
इसमें 20:9 अस्पेक्ट रेशियो व 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.3-इंच OLED डिस्प्ले है। साथ ही इसमें 1080 x 2424 पिक्सल रिजोल्यूशन, 2700 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
इसमें इंटरनल 2076 x 2152 रिजोल्यूशन के साथ 8-इंच Super Actua Flex OLED डिस्प्ले है जो कि 2700 निट्स पीक ब्राइटनेस और एचडीआर सपोर्ट दिया गया है।
फोल्डेबल फोन में कंपनी ने Google Tensor G4 Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर दिया है। यह कंपनी का खुद का प्रोसेसर है। वहीं, इसमें 16GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है।
फोन के रियर पर 48 MP मेन, Macro Focus के साथ 10.5 MP अल्ट्रपाइवाइड और 5x ऑप्टिकल और 20x सुपर Res जूम सपोर्ट के साथ 10.8 MP टेलीफोटो लेंस है। साथ ही आपको इसमें 4K60 fps वीडियो सपोर्ट भी मिलेगा।
फोन में कवर कैमरा के तौर पर 4K60 fps वीडियो सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल कैमरा है। वहीं, इनर डिस्प्ले पर 10 मेगापिक्सल कैमरा है।
इस फोन में 4,650mAh बैटरी 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। वहीं, इसमें Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है।
Pixel 9 Pro Fold की कीमत 1,72,999 रुपये है। Google ने भारत में इसकी बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, हम जानते हैं कि यह भारत में Flipkart.com, Croma और Reliance Digital के ज़रिए सेल होगा।
Pixel 9 Pro Fold को आप फोल्डिंग फ़ोन को ओब्सीडियन (ग्रे) और पोर्सिलेन (ऑफ़-व्हाइट) रंगों में खरीद सकते हैं। उम्मीद है कि अलगे महीने यानी सितबंर से Pixel 9 Pro Fold की बिक्री भारत में शुरू हो जाएगी।