दोनों फोन में 6.71-इंच (1650 x 720 पिक्सल) HD+ IPS LCD स्क्रीन है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है।
पोको सी61 फोन को कंपनी ने Android 14 के साथ पेश किया गया था। वहीं, रेडमी ए3 Android 13 (गो वर्जन) के साथ आता है।
दोनों फोन्स में एंट्री लेवल का मीडियाटेक हेलियो जी36 चिपसेट मिलता है। यह एक ऑक्टा कोर चिपसेट है जिसमें हाई स्पीड 2.2GHz तक की मिलती है।
Poco C61 में फोन 4जीबी और 6जीबी रैम + 64 जीबी तथा 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। वहीं, रेडमी फोन में 3GB / 4GB /6GB LPDDR4X रैम, 64GB / 128GB eMMC 5.1 इंटरनल स्टोरेज है।
दोनों फोन्स में यूजर्स को बैक पैनल पर AI तकनीक वाला डुअल कैमरा प्रदान किया गया है। इसमें 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी मिलता है।
दोनों फोन्स में सेल्फी लेने, रील बनाने या अन्य मीटिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
दोनों डिवाइस में लंबे बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी है। इसे चार्ज करने के लिए USB-C पोर्ट के जरिए 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
> POCO C61 के 4GB रैम +64GB मॉडल की कीमत Rs 7,499 और 6GB रैम +128GB मॉडल की कीमत Rs 8,499 है। > Redmi A3 के 3GB + 64GB मॉडल की कीमत Rs 7,299, 4GB + 128GB मॉडल की कीमत Rs 8,299 और टॉप-एंड 6GB + 128GB मॉडल की कीमत Rs 9,299 है।