POCO C65 में 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें आपको पंची कलर तो नहीं मिलता है, लेकिन एचडी कंटेंट के लिहाज से डिस्प्ले बढ़िया है। इसमें स्टीरियो स्पीकर्स नहीं है।
POCO C65 में प्लास्टिक बॉडी है और डिजाइन खूबसूरत है। इन-हैंड फिलिंग अच्छी आती है। बेहतर ग्रिप के साथ यूएसबी टाइप 3 पोर्ट भी मिलता है।
POCO C65 में 50MP प्राइमरी और 2MP माइक्रो कैमरा के साथ AI lens लेंस फीचर कलर को इंप्रूव करता है। लाइट कंडिशन में प्राइमरी कैमरा का रिजल्ट बढ़िया रहता है।
पोको सी 65 में 8MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें डेलाइट या फिर लो-लाइट कंडिशन ऑयल-पेटिंग इफेक्ट दिखता है।
POCO C65 तीन वैरियंट में उपलब्ध है-4GB RAM + 128GB स्टोरेज, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज।
POCO M6 5G फोन Dimensity 6100+ प्रोसेसर के साथ Geekbench 6 और AnTuTu tests में बेहतर परफॉर्मेंस करता है। डेली टास्क में फोन स्मूथ रन करता है।
POCO C65 फोन Android 13 पर आधारित MIUI 14 पर रन करता है। इसमें आपको प्री-इंस्टॉलेड ऐप्स मिलते हैं, जिनमें कुछ उपयोगी है तो कुछ केवल स्पेस की खपत करते हैं।
POCO C65 में 5000mAh बैटरी और बॉक्स में 10W का चार्जर है। हालांकि यह 18W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फुल चार्ज होने में 1.5 घंटे से ज्यादा का वक्त लगता है।
POCO C65 (4GB+128GB): 8,499 रु. POCO C65 (6GB+128GB): 9,499 रु. POCO C65 (8GB+256GB): 10,999 रु.
एंट्री लेवल यूजर्स के लिए बेहतर 4जी डिवाइस है, जिसमें आपको बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी, टाइप-सी पोर्ट आदि मिलते हैं, जो एक बढ़िया च्वाइस हो सकता है।