Poco F6  Vs  Poco X6 Pro

बैटरी और प्राइस

>POCO F6 में 5,000mAh बैटरी है और इसका बेस वेरिएंट Rs. 29,999 है। > POCO X6 Pro में भी 5,000mAh बैटरी है और इसका बेस वेरिएंट Rs. 23,999 का है।

पीसीमार्क टेस्ट

> PC Mark battery benchmark टेस्ट में बैटरी को 100% से 20% तक ड्रेन किया जाता है। > एक जैसी बैटरी होने के बाद भी POCO F6 की तुलना में POCO X6 Pro 40 मिनट ज्यादा टाइम प्रदान करता है।

स्ट्रीमिंग टेस्ट

> हमने दोनों पर एक ही सेटिंग कर 30 मिनट तक YouTube वीडियो चलाया। > इस टेस्ट में दोनों फोन्स ने 4 प्रतिशत की बैटरी खत्म हुई।

गेमिंग टेस्ट

> हमने दोनों फोन पर 30 मिनट तक 3 अलग-अलग गेम खेले। > इस टेस्ट में POCO X6 Pro की सिर्फ 6% बैटरी ड्रेन हुई। > दूसरी ओर इस टेस्ट में POCO F6 की 7% बैटरी लाइफ खत्म हुई।

चार्जिंग स्पीड

> POCO F6 में 90W फास्ट चार्जिंग है जो डिवाइस को 20% से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में 32 मिनट लेता है। > POCO X6 Pro में 67W फास्ट चार्जिंग है जो डिवाइस को 20% से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में 47 मिनट लेता है।

निष्कर्ष

> इस टेस्ट में POCO X6 Pro साफ तौर पर विजेता बनता दिखाई दे रहा है। > हालांकि, दोनों फोन पर किए गए टेस्ट के स्कोर में ज्यादा अंतर नहीं है।