POCO F6 का डिजाइन इसके पिछले फोन की तरह ही है। फोन में फ्लैट किनारों और अलग-अलग कैमरा रिंग के साथ आता है। इसका बैक पैनल चमकदार है। वजन 179 ग्राम है और उपयोग करने के लिहाज से हल्का और आरामदायक है। इसमें आईपी64 रेटिंग है।
POCO F6 में 6.67-इंच क्रिस्टलरेस फ्लो AMOLED पैनल है, जो 1.5K पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,400 निट्स पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन, HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन है। इसका डिस्प्ले बढ़िया है।
POCO F6 फोन को कंपनी ने भारतीय बाजार में तीन वैरियंट में पेश किया है। बेस वैरियंट में 8GB रैम + 256 जीबी स्टोरेज है, जबकि दो अन्य वैरियंट में 12जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12जीबी रैम + 512 स्टोरेज है।
POCO F6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर दिया है, जो 4नैनोमीटर प्रक्रिया पर बेस्ड है और 3Ghz तक की हाई क्लॉक स्पीड प्रदान करता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रिनो 735 जीपीयू है। इसमें 4800 mm² POCO ICELOOP सिस्टम है, जो बेहतर कूलिंग प्रदान कर सकता है।
POCO F6 एक बेहतर परफॉर्मेंस वाला फोन है। इसका AnTuTu स्कोर 15,00,000 से अधिक है,वहीं गीकबेंच के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर में क्रमशः 1,930 और 5,017 का प्रभावशाली स्कोर हासिल करता है। फोन हैवी गेम को भी अच्छे से हैंडल करता है।
POCO F6 एंड्रॉयड 14 पर आधारित हाइपरओएस पर रन करता है। फोन तीन साल के प्रमुख सॉफ्टवेयर अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है। सॉफ्टवेयर सहज और उपयोग में आसान है।
POCO F6 5जी में 50MP+8MP रियर कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा है। यह समग्र रूप से बेहतर परफॉर्मेंस करता है। फ्रंट कैमरा दिन के उजाले में लगभग सटीक स्कीन टोन के साथ इमेज कैप्चर करता है। पोर्ट्रेट मोड अच्छा एज डिटेक्शन प्रदान करता है।
POCO F6 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी है। इसे साथ 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है। PCMark बैटरी टेस्ट में 80 प्रतिशत स्क्रीन ब्राइटनेस पर 11 घंटे 42 मिनट का स्कोर दिया। यह अधिकांश प्रतिद्वंद्वियों से कम है।
POCO F6 में डुअल सिम 5G, 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 15 5G बैंड का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस, पानी और धूल से बचाव के लिए IP64 रेटिंग, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे ऑप्शन मिलते हैं।
POCO F6 के 8GB रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये, 12जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की 31,999 रुपये और 12जीबी रैम + 512 स्टोरेज की 33,999 रुपये है। यह ब्लैक और टाइटेनियम कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
POCO F6 की बात करें, तो स्मार्टफोन का परफॉर्मेंस बढ़िया रहता है। डिस्प्ले क्वालिटी भी प्रभावशाली है। इसका कैमरा गेमिंग-सेंट्रिक डिवाइस के लिए अच्छे हैं। साथ ही, बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड भी अच्छी है।