POCO F6 में 5,000mAh की बैटरी और 90W Turbo Charge है, वहीं Realme GT 6T में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, वहीं इसमें 120W सुपरवूक चार्जिंग का सपोर्ट है।
हमने बैटरी क्षमता जांचने के लिए पीसी मार्क वर्क 3.0 बैटरी लाइफ टेस्ट चलाया। इस टेस्ट में POCO F6 11 घंटे, 42 मिनट तक चला, जबकि Realme GT 6T ने 13 घंटे और 16 मिनट का समय हासिल किया।
दोनों फोन पर 50 प्रतिशत ब्राइटनेस और ऑडियो लेवल पर अधिकतम रिजॉल्यूशन के साथ 30 मिनट का यूट्यूब वीडियो स्ट्रीम किया। टेस्ट में Realme GT 6T की बैटरी में 3 प्रतिशत (165mAh) की गिरावट देखी गई, जबकि POCO F6 की बैटरी में 4 प्रतिशत (200mAh) की गिरावट देखी गई।
दोनों फोन पर BGMI, कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल और रियल रेसिंग 3 को प्रत्येक 30 मिनट खेलने पर POCO F6 की औसत कुल बैटरी ड्रॉप 7 प्रतिशत (350mAh) थी। वहीं Realme GT 6T की बैटरी 7 प्रतिशत (385mAh) कम हो गई।
POCO F6 और Realme GT 6T दोनों को अपने संबंधित 5,000mAh और 5,500mAh बैटरी को 20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में 32 मिनट लगे, लेकिन तकनीकी रूप से रियलमी विजेता है, क्योंकि इसमें बड़ी बैटरी है।
POCO F6 में 6.67-इंच क्रिस्टलरेस फ्लो AMOLED पैनल, 1.5K पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,400 निट्स पीक ब्राइटनेस है, जबकि Realme GT 6T में 6.78-इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस दी है।
POCO F6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर और एड्रिनो 735 जीपीयू है, जबकि रियलमी जीटी 6टी में कंपनी ने क्वॉलकॉम Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर और एड्रिनो 732 जीपीयू दिया है।
POCO F6 का AnTuTu स्कोर 15,00,000 से अधिक रहता है, जबकि Realme GT 6T का एनटूटू स्कोर 1,450,949 रहता है।
POCO F6 5जी में 50MP+8MP रियर कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा है। वहीं रियलमी जीटी 6टी में रियर पैनल पर 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा व फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा है।
POCO F6 के 8GB रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये वहीं टॉप 12जीबी रैम + 512 स्टोरेज की 33,999 रुपये है। रियलमी जीटी 6टी 8GB/128GB की कीमत 30,999 रुपये और टॉप वैरियंट 12GB/512GB की कीमत 39,999 रुपये है।