Poco F6 Vs Realme GT 6T

डिजाइन

Poco F6 के रियर पर तीन बड़े रिंग हैं, जिसमें दो कैमरा और एक में एलईडी फ्लैश लाइट है। वहीं, realme GT 6T ग्लोसी डुअल-टोन फिनिश और इसमें कर्व्ड स्क्रीन है। रियर पर तीन रिंग है, जिसमें दो कैमरा और एक एलईडी की है।

डिसप्ले

Poco F6 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 ऐमोलेड डिसप्ले है। वहीं, realme GT 6T में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की 1.5K डिसप्ले दी गई है। यह 8T LTPO AMOLED स्क्रीन है।

प्रोसेसर

Poco F6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen3 दिया गया है। वहीं, रियलमी फोन में 4नैनोमीटर पर बना Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।

मैमोरी

Poco F6 में 8GB + 256GB, 12GB + 256GB LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज है। रियलमी फोन में 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB वेरिएंट है।

रियर कैमरा

Poco F6 में 50MP Sony IMX882 OIS कैमरा और 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। हालांकि, realme GT 6T में 50MP OIS SONY LYT 600 सेंसर तथा एफ/2.2 अपर्चर वाला 8MP SONY IMX355 wide-angle लेंस है।

फ्रंट कैमरा

Poco F6 में कंपनी ने 20MP का सेल्फी कैमरा दिया है। वहीं, realme GT 6T फोन के फ्रंट पैनल पर 32MP Selfie Camera मौजूद है।

सॉफ्टवेयर

पोको एफ6 एंडरॉयड 14 हाइपरओएस के साथ कार्य करता है और इसमें 3 प्रमुख एंडरॉयड अपडेट, चार साल के सुरक्षा पैच अपडेट मिलते हैं। वहीं, रियलमी जीटी 6टी 5जी फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड realme UI 5.0 के साथ काम करता है।

बैटरी

पोको एफ6 में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, realme GT 6T 5G में 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,500mAh बैटरी है।

प्राइस

POCO F6 के 8GB रैम + 256 जीबी स्टोरेज, 12जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12जीबी रैम + 512 स्टोरेज की कीमत क्रमश: 29,999 रुपये, 31,999 रुपये और 33,999 रुपये है। GT 6T के 8GB RAM + 128GB का प्राइस ₹30,999, 8GB RAM + 256GB ₹32,999, 12GB RAM + 256GB ₹35,999 और 12GB RAM + 512GB वेरिएंट का प्राइस ₹39,999 है।