POCO 5G फोन 3,000 रुपये  हुआ सस्ता

POCO M6 Pro 5G को कंपनी ने तीन मॉडल में पेश किया था। आइए आगे आपको इसकी नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं।

POCO M6 Pro 5G का 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 11,999 रुपये में लॉन्च हुआ था तथा अब इसे 2500 रुपये के प्राइस ड्रॉप के बाद 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

हैंडसेट के 6GB RAM के साथ 128GB Storage को 12,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन, अब फोन की कीमत 3000 रुपये घट गई है। प्राइस ड्रॉप के बाद इस 6जीबी रैम वाले 5G Phone को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इस स्मार्टफोन का सबसे बड़ा वेरिएंट 8GB RAM के साथ 256GB Storage सपोर्ट करता है जो 14,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं है।

यह स्मार्टफोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर Power Black और Forest Green कलर में खरीदा जा सकता है। आइए आगे आपको इस फोन की बाकि स्पेसिफिकेशन्स देते हैं।

इसमें 6.79 इंच का एफएसडी प्लस स्क्रीन, स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 आक्टाकोर प्रोसेसर, 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर है। वहीं 8MP सेल्फी कैमरा, 5,000एमएएच बैटरी, 18वॉट फास्ट चार्जिंग व एंड्रॉयड 13 आधारित एमआईयूआई 14 ओएस है।

स्पेसिफिकेशन्स