डिवाइस स्टाइलिश डुअल-टोन फिनिश है। लेकिन, इसमें एक प्लास्टिक बैक पैनल है जो कांच जैसा दिखता है। इसी कारण इसपर उंगलियों के निशान और दाग-धब्बों ज्यादा दिखाई देते हैं।
फोन एंडरॉयड 14 पर आधारित हाइपरओएस पर चलता है। वहीं, पुराने मॉडल की तुलना में इसमें कई महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर सुधार नहीं हैं। साथ ही इसमें बहुत सारे ब्लोटवेयर भी हैं। लेकिन, आप इन ऐप्स को अनइंस्टॉल कर सकते हैं
फोन में 64MP+8MP+2MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जो कि शार्प इमेज कैप्चर करता है। लेकिन, एक्सपोजर और डिटेल ज्यादा शानदार नहीं है।
फोन में 67W टर्बो चार्जर के साथ 5,000mAh बैटरी है, जो कि फुल चार्ज होने में 45 मिनट लेती है। हालांकि, यह स्लो नहीं है। लेकिन, इसके प्रतिस्पर्धी फोन जैसे iQOO Neo 7 और भी फास्ट चार्ज होते हैं।
स्मार्टफोन में 3.5 मिमी हेडफोन जैक न देना आम बात हो गई है। लेकिन, इस फोन में हेडफोन जैक होता थो अच्छा होता क्योंकि आज भी लोग वायर ईयरफोन्स का यूज करते हैं।