67W चार्जर, 8GB रैम के साथ Realme 11 5G लॉन्च, जानें कीमत व खूबियां

Realme 11 5G

रियलमी ने 20,000 रुपये से कम की रेंज में Realme 11 5G लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.72 इंच FHD+ डिस्प्ले, 108MP कैमरा, 8जीबी रैम, 5000mAh बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है।

डिस्प्ले

Realme 11 5G फोन में 6.72 इंच FHD+ डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सेंपलिंग रेट के साथ आता है। 

प्रोसेसर

Realme 11 5G फोन में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर का उपयोग किया है। ग्राफिक के लिए एआरएम जी57 जीपीयू है। 

रैम-स्टोरेज 

रियलमी 11 5जी 8GB रैम+ 8GB डायनैमिक रैम एक्सपेंशन का सपोर्ट है। यह 128 जीबी और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। 

कैमरा

Realme 11 5G के रियर पैनल पर 108MP+2MP का कैमरा है, वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी

रियलमी 11 5जी में कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी दी है। इसके साथ 67 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

ओएस

रियलमी 11 5जी  एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई 4.0 पर रन करता है। यह ग्लोरी ब्लैक और ग्लोरी गोल्ड जैसे कलर में उपलब्ध होगा। 

कीमत 

Realme 11 5G के 8GB रैम +128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 18,999 रुपये, वहीं 8GB रैम +256GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। 

सेल-ऑफर्स 

Realme 11 5G पर कंपनी 1,500 रुपये का डिस्काउंट और 9 महीने तक नो कॉस्ट EMI ऑप्शन दे रही है। यह 29 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध होगा।