Realme 11 Pro की 5 खूबियां

  शानदार डिजाइन

फोन सनराइज बेज कलर में ऑफ-व्हाइट लेदर फिनिश में आता है। रियर पर वर्टिकल गोल्डन कलर की पट्टी है। वहीं, हाथ में पकड़ने पर डिवाइस अच्छा फील कराता है। वहीं, इसका बैक पैनल फिंगरप्रिंट रेसिस्टेंट है।

  खूबसूरत डिसप्ले

इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD+ कर्व्ड ओएलईडी पैनल है। वहीं, यह Widevine L1 सर्टिफिकेशन से लैस है। फोन इंडोर और आउटडोर में शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

          कैमरा

इसमें 100MP + 2MP डुअल कैमरा है। फोन डेलाइट में शानदार फोटो क्लिक करता है, जिसमें बैलेंस कलर और डिसेंट डिटेल के साथ डायनामिक रेंज मिलती है। लो लाइट में फोटो की क्वालिटी थोड़ी हल्की हो जाती है। लेकिन, डिटेल ठीक दिखाई देती हैं।

     बैटरी लाइफ

इसमें 5,000mAh बैटरी है जो पूरा दिन यूज के लिए पर्याप्त है। टेस्टिंग के दौरान हमें लगभग छह घंटे का स्क्रीन-ऑन-टाइम मिला, जिसमें हमने स्ट्रीमिंग, सर्फिंग और गेम खेला।

     चार्जिंग स्पीड

फोन 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी मदद से फोन एक घंटे में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।

         प्राइस

Realme 11 Pro 5G का बेस वेरिएंट 23,999, दूसरा वेरिएंट 24,999 और टॉप वेरिएंट 27,999 रुपये में आता है।