फोन स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 SoC से लैस है। हालांकि आपको डेली यूज में किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन मल्टीटास्किंग और गेमिंग डिवाइस के लिए उपयुक्त नहीं हैं। इसे सामान्य यूजर्स के लिए तैयार किया गया है न कि गेमर्स के लिए।
Realme 12 Pro+ में 6.7 इंच FHD+ 120Hz कर्व्ड OLED डिसप्ले है। पैनल का एकमात्र बड़ा नकारात्मक पक्ष इसकी 950 निट्स की बीक ब्राइटनेस है जो प्रतिस्पर्धा डिवाइस की तुलना में अपेक्षाकृत कम है।
फोन Realme UI 5.0 बेस्ड Android 14 पर कार्य करता है। साथ ही कंपनी फोन के साथ 2 साल का सॉफ्टवेयर और 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट दिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर प्रतिस्पर्धा डिवाइस में इससे ज्यादा वर्षों के लिए सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर मिलता है।
Realme 12 Pro+ में शानदार कैमरा हैं। लेकिन, सबजेक्ट को फोक्स करते समय थोड़ी दिक्कत होती है। वहीं, इमेज प्रोसेस होने में समय लगता है।
फोन के साथ एक और समस्या इसके पोर्ट्रेट मोड के साथ है क्योंकि अंतिम परिणाम अच्छा नहीं हैं। डिवाइस कभी-कभी बैकग्राउंड के बजाय सबजेक्ट के कुछ हिस्सों को धुंधला कर देता है।