realme 12 Pro 5G के 10 दमदार फीचर्स

डिजाइन 

फोन के बैक पैनल पर पीछे बड़ा कैमरा मॉड्यूल है बीच में स्ट्रिप लगी हुई है। वहीं, फ्रंट पर पंच-होल कटआउट है।

डिसप्ले 

इसमें 6.7-इंच OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट कर्व्ड विजन स्क्रीन, 2412 x 1080 FHD+ रिजोल्यूशन, 1.07 बिलियन रंग, 100% P3 कलर गमट है।

प्रोसेसर

फोन में 64-बिट ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर है। यह सैमसंग की अत्याधुनिक 4nm प्रक्रिया पर निर्मित है।

स्टोरेज

फोन 8GB रैम +128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ आता है। डिवाइस में यूजर्स को 8GB डायनामिक रैम सपोर्ट भी मिलता है।

कैमरा

इसमें 50MP Sony IMX 882 प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल और 32MP Sony IMX709 Telephoto कैमरा है। वहीं, 16MP फ्रंट कैमरा है।

बैटरी

इस तगड़े डिवाइस में 5000mAh की बड़ी बैटरी 67 वॉट सुपरवूक चार्जिंग के साथ मिलती है।

अन्य

इसमें हाई रेस डुअल स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ मिल जाते हैं सुरक्षा के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम आदि है।

ओएस

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह डिवाइस लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 आधारित रियलमी यूआई 5.0 पर रन करता है।

प्राइस

डिवाइस के 8GB रैम +128 जीबी वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। जबकि 8GB रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 26,999 रुपये का है।