Realme 12 Pro+ 5G फोन सस्ता हो गया है। कंपनी ने सीमित समय यानी 1-10 जुलाई तक के लिए Realme 12 Pro+ 5G की कीमत में 3000 रुपये की कटौती की है। यह ऑफर रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध है।
Realme 12 Pro Plus 5G की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती के बाद 8GB रैम +128GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये, 8GB रैम +256 जीबी की 28,999 रुपये और टॉप वैरियंट 12जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज की 30,999 रुपये हो गई है।
Realme 12 Pro Plus 5G की लॉन्च प्राइस की बात करें, तो 8GB रैम +128GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये, 8GB रैम +256 जीबी स्टोरेज की 31,999 रुपये और 12जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज की 33,999 रुपये है।
Realme 12 Pro+ में 6.7 इंच का FHD+ कर्व्ड OLED ProXDR डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
Realme 12 Pro Plus 5G में 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज है। यह 12GB तक डायनामिक रैम को भी सपोर्ट करता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 एस जेन 2 प्रोसेसर है।
Realme 12 Pro Plus 5G में 50MP+64MP+8MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 120X Zoom और OIS तकनीक दी गई है। इसके फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा है।
Realme 12 Pro+ में 5,000mAh की बैटरी है। साथ में, 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद हैं। यह Android 14 आधारित Realme UI 5.0 पर रन करता है।