Realme 12 Pro plus रिव्यू, जानें कैसा है फोन

Realme 12 Pro+  वेगन लेदर, लक्जरी वॉच डिजाइन के साथ आता है, जो इसके प्रीमियम लुक और सौंदर्य अपील को बढ़ाता है। फोन हल्का और वजन मात्र 196 ग्राम है। इसके किनारे कर्व्ड हैं इसलिए अच्छी पकड़ प्रदान करता है।

डिजाइन

Realme 12 Pro+ में 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले, FHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और  950 निट्स ब्राइटनेस है। कम ब्राइटनेस के बावजूद कंटेंट आंखों को सुखद लगती है। यह हाई-रेज डुअल स्पीकर से लैस है, जो  सुनने और देखने का बेहतर अनुभव प्रदान करता है।

डिस्प्ले

रियलमी 12 प्रो प्लस में 50MP+8MP+64MP ट्रिपल रियर कैमरा है। यह 120x जूम तक की पेशकश करता है।  दिन के उजाले में प्राइमरी कैमरे का रिजल्ट बढ़िया रहता है।

कैमरा 

रियलमी 12 प्रो प्लस में 32MP फ्रंट कैमरा है। यह चेहरे की हल्की स्मूथनिंग के साथ अच्छी स्किन टोन प्रदान करता है। फोन में कैमरों का रिजल्ट संतोषजनक रहता है। 

फ्रंट कैमरा

Realme 12 Pro plus तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है- 8GB+128GB, 8GB+256GB, और 12GB+256GB। तीनों वैरियंट रैम को लगभग 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का विकल्प नहीं है। 

रैम-स्टोरेज

Realme 12 Pro plus में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर है। परफॉर्मेंस अच्छा रहता है। यह मल्टीटास्किंग और गेमिंग जैसे कठिन कार्यों को भी  संभाल सकता है। हालांकि यह उन लोगों के लिए बेहतर जो ज्यादा गेमिंग नहीं करते हैं। 

परफॉर्मेंस

Realme 12 Pro+ एंड्रॉयड 14 पर आधारित Realme UI 5.0 पर रन करता है। नया यूआई अपेक्षाकृत साफ-सुथरा है और उपयोग में आसान है। इसमें प्री-इंस्टॉल ऐप्स भी कम हैं। 

सॉफ्टवेयर 

Realme 12 Pro+ 5000mAh बैटरी और 67W चार्जिंग है। स्मार्टफोन एक घंटे से कम समय में  0-100 प्रतिशत तक आराम से चार्ज हो जाता है। हालांकि इस सेगमेंट के स्मार्टफोन के लिए औसत चार्जिंग स्पीड रही है।

बैटरी-चार्जिंग

Realme 12 Pro plus की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। इस कीमत में यह प्रभावशाली स्मार्टफोन है। इसमें लेदर फिनिश, क्रिस्प डिस्प्ले और परफॉर्मेंस भी बेहतर है। 

निष्कर्ष