Realme 12X 5G रिव्यू, जानें कैसा है फोन

खूबियां >प्रीमियम और स्टालिशन डिजाइन >लंबी बैटरी लाइफ >किफायती प्राइस रेंज कमियां >सॉफ्टवेयर ब्लोटवेयर करेंगे निराश >डिसप्ले टच रिस्पॉन्स है स्लो

डिजाइन

Realme 12X में बैक पर लक्जरी वॉच डिजाइन दिया गया है जो इसके प्रीमियम लुक और सौंदर्य अपील को बढ़ाता है। वहीं,  बिल्ड की बात करें तो यह एक प्लास्टिक फ्रेम और एक बड़े कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है।

डिसप्ले

इसमें 6.72-इंच FHD+ LCD डिसप्ले जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट और 950 निट्स ब्राइटनेस के साथ है। स्क्रीन का टच रिस्पॉन्स थोड़ा स्लो है। लेकिन, धूप में स्क्रीन पर कंटेंट को साफ देखा जा सकता है।

परफॉर्मेंस

डिवाइस ने Antutu पर 418175 स्कोर हासिल किया। वहीं, हमने एचडी सेटिंग्स में इस फोन पर BGMI था और अनुभव काफी अच्छा था। 30 मिनट के गेमिंग में कोई फ्रेम ड्रॉप अनुभव नहीं हुआ। हालांकि गेमिंग के बाद यह थोड़ा गर्म महसूस होता है।

रियर कैमरा

रियर पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ काम करता है। इससे ली गई तस्वीरें शार्प हैं। मैं बजट फोन पर इस तरह की गुणवत्ता की उम्मीद नहीं कर रहा था।

फ्रंट कैमरा

Realme 12X 5G 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह बाहुत अच्छा नहीं है लेकिन, अपना काम बखूबी करता है।

सॉफ्टवेयर

इसमें पहले से इंस्टॉल किए गए ऐप्स मिलते हैं सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपयोगी नहीं हो सकते हैं। इसलिए यह कभी-कभी परेशान करते हैं।

बैटरी

फोन में 45 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh बैटरी दी गई है, जिसने PC मार्क टेस्ट में 17 घंटे 22 मिनट का टाइम प्रदान किया। यानी फोन को एक बार चार्ज कर आसानी से पूरे दिन यूज किया जा सकता है।

प्राइस

फोन के 4जीबी रैम +128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,999 रुपये, 6GB रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,499 रुपये और  8GB रैम +128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 14,999 रुपये है।

निष्कर्ष

अगर आप बजट कैटेगरी में एक नया 5जी फोन लेने का विचार कर रहे हैं तो Realme 12X को खरीदा जा सकता है। यह अपने प्राइस रेंज के हिसाब से बेस्ट फोन है।