Realme 13+ की खूबियां और खामियां

Realme 13+ खरीदने  के कारण 

Arrow

Realme 13+ 5G एक शानदार व्यूइंग एंगल मिलते हैं, जिसका श्रेय इसके 6.67-इंच OLED पैनल को जाता है जिसमें फुल एचडी + रिजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। यह इनडोर और आउटडोर दोनों ही जगह अच्छी ब्राइटनेस प्रदान करता है।

शानदार डिस्प्ले

फोन में डुअल-टोन फिनिश है, जिसमें नीचे के आधे हिस्से में मार्बल जैसे एक्सेंट हैं जबकि ऊपर के आधे हिस्से में सॉलिड फिनिश है और इसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। सभी कलर वैरिएंट प्लास्टिक से बने हैं और इनमें IP65 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग है।

प्रीमियम डिजाइन

फोन को शामिल चार्जर के साथ 20 प्रतिशत बैटरी स्तर से 100 प्रतिशत तक पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 31 मिनट लगते हैं। इसके अलावा, Realme 13+ एक मानक 5,000mAh बैटरी के साथ आता है, जो 80W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

सुपर फास्ट चार्जिंग

गेमिंग के लिए, Realme 13+ बेहतरीन है, BGMI में अल्ट्रा HDR ग्राफिक्स के साथ हाई फ्रेम रेट और COD में स्मूथ गेमप्ले देता है। फोन का फ्लैट OLED पैनल, हाई टच सैंपलिंग रेट और लाउडस्पीकर पूरे गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाते हैं।

गेमिंग परफॉर्मेंस

Realme 13+ न खरीदने  के कारण 

Arrow

ब्लोटवेयर

Realme 13+ 5G एंडरॉयड 14 पर आधारित Relame UI पर चलता है। इसे दो बड़े OS अपडेट और तीन साल के सुरक्षा पैच मिलेंगे। हालांकि, डिवाइस में कई थर्ड-पार्टी ऐप पहले से लोड हैं, यानी 65 ऐप। हालांकि, अगर जरूरत न हो तो आप इन ऐप्स को हटा सकते हैं, लेकिन ब्लोटवेयर आपके सॉफ्टवेयर अनुभव को खराब कर सकता है।

अल्ट्रावाइड कैमरा नहीं

इसमें अल्ट्रा-वाइड कैमरा की कमी है। फोन के रियर कैमरा सेटअप में मैक्रो और पोर्ट्रेट लेंस भी शामिल हैं, जबकि 16MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए दिया गया है। वहीं, फोन कभी-कभी आसमान के रंगों को बढ़ा देता है, लेकिन यह प्रभाव सोशल मीडिया पर आकर्षक हो सकता है।