Realme 13 5G  की खूबियां और खामियां

Realme 13 5G खरीदने  के कारण 

ऑडियो आउटपुट

Realme 13 5G में स्टीरियो स्पीकर सेटअप है जो बहुत अच्छी और तेज ऑडियो आउटपुट प्रदान करताहै। ये स्पीकर मीडिया व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं जो IPS LCD डिस्प्ले के लिए काफी अच्छा है क्योंकि यह Widevine L1 सर्टिफाइड है और OTT प्लेटफॉर्म पर FHD स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करता है।

बैटरी बैकअप

पीसी मार्क बैटरी टेस्ट में Realme 13 5G की 5,000mAh की बैटरी 11 घंटे से ज्यादा चलती है जो कि अच्छी बात है। हालांकि, आप वास्तविक दुनिया के इस्तेमाल में आसानी से लगभग 7 घंटे का स्क्रीन ऑन टाइम पा सकते हैं और बैटरी ड्रेन अन्य डिवाइस की तुलना में कम है।

डेलाइट फोटो

Realme 13 5G में 50MP+2MP का रियर कैमरा सेटअप है, जो दिन के उजाले में अच्छी डायनेमिक रेंज वाली तस्वीरें कैप्चर करता है, जो इस सेगमेंट के कुछ अन्य डिवाइसों की तुलना में रियल लाइफ के करीब लगते हैं।

Realme 13 5G न खरीदने  के कारण 

एमोलेड डिस्प्ले नहीं

Realme 13 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले है, लेकिन यह एक IPS LCD पैनल है। जिसका मतलब है कि इस सेगमेंट में OLED डिस्प्ले वाले अन्य डिवाइस की तुलना में कलर उतने पंची या काले उतने गहरे नहीं हैं।

परफॉर्मेंस

Realme 13 5G में MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया गया है। बेंचमार्क स्कोर कुछ खास नहीं है, सोशल मीडिया ब्राउज करते समय भी डिवाइस धीमा हो जाता है और हमारा मानना है कि गेमिंग परफॉरमेंस के लिए भी आपको यह डिवाइस नहीं खरीदना चाहिए।