Realme 13 5G में एक गोलाकार कैमरा बम्प है। साथ ही डिवाइस में अपने सेगमेंट के अधिकांश फोन की तरह एक फ्लैट फ्रेम भी है। वहीं, फोन के फ्रंट पर पंच होल डिस्प्ले और राइट साइड में पावर व वॉल्यूम रॉकर बटन मौजूद है।
इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच का बड़ा एलसीडी एफएचडी प्लस डिस्प्ले है। LCD डिस्प्ले की क्वालिटी ठीक है और सन लाइट में स्क्रीन पर देखने पर कोई परेशानी नहीं होती। वहीं, इसकी ब्राइटनेस थोड़ी कम है। लेकिन, मल्टीमिडिया यूज के लिए अच्छा है।
डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट ARM G57 MC2 जीपीयू के साथ दिया है। हमारी टेस्टिंग में डिवाइस का ओवरॉल एनटूटून स्कोर 452218 रहा। वहीं, गीकबेंच बेंचमार्क पर फोन का सिंगल-कोर स्कोर 782 व मल्टी-कोर स्कोर 1978 रहा। फोन डेली के सभी कार्यों को आसानी से संभालने में कमियाब रहता है। लेकिन, परफॉर्मेंस टॉप नॉच नहीं मिलेगी।
realme 13 5G के रियर पर 50MP Samsung S5KJNS प्राइमरी लेंस व 2MP का मोनो कैमरा लेंस है। कैमरा परफॉर्मेंस की बात करें तो यह काफी अच्छा है। डेलाइट में फोन से क्लिक की गई तस्वीरें डिटेल और रियल कलर्स के साथ अच्छी आती हैं। फोटो सोशल मीडिया पर क्लिक करने के बाद सीधा अपलोड की जा सकती है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोबाइल में यूजर्स को f / 2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सेल्फी परफॉर्मेंस की बात करें तो डेल लाइट में क्लिक फोटो अच्छी हैं, जिसमें स्किन टोन थोड़ी सॉफ्ट दिखाई देती है।
फोन realme UI 5.0 बेस्ड Android 14 पर कार्य करता है। इस फोन के साथ कंपनी ने दो साल का सॉफ्टवेयर अपडेट व 3 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेस्ट दे रही है।
realme 13 5G में 5000mAh की बैटरी दी है। इस बैटरी को जब हमने चेक किया तो PC Mark टेस्टिंग में डिवाइस ने 11 घंटे 12 मिनट का स्कोर हासिल किया। यानी यह फोन पूरे दिन एक बार चार्ज कर आसानी से चल जाता है।
चार्जिंग के लिए 45वॉट अल्ट्रा फास्ट तकनीक का उपयोग किया गया है। इस फोन को 20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने के लिए 57 मिनट का समय लगता है।
इस फोन की परफॉर्मेंस को देखें तो लगता है कि इसकी कीमत 15,000 रुपये के आस-पास होती तो ठीक था। हालांकि, इसकी कैमरा क्वालिटी अच्छी है। लेकिन, आप अगर परफॉर्मेंस वाले फोन की तलाश में हैं तो इस प्राइस रेंज में दूसरे फोन्स जैसे iQOO Z9s और Vivo T3 को देख सकते हैं।