Realme 13 5G vs CMF Phone 1, दोनों में कौन-सा फोन खरीदें

डिजाइन 

Realme 13 5G स्पीडी कर्व डिजाइन में आता है, स्मार्टफोन में फ्लैट किनारे और पीछे की तरफ चैम्फर्ड किनारों वाला एक बड़ा राउंड कैमरा मॉड्यूल है। CMF Phone 1 यूनिक डिजाइन के साथ आता है और यूजर बैक पैनल को स्वैप कर सकते हैं। यह भीड़ से अलग दिखता है। 

डिस्प्ले

Realme 13 5G में 6.72-इंच IPC LCD स्क्रीन, FHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 580 निट्स ब्राइटनेस है, वहीं CMF Phone 1 में 6.67 इंच सुपर AMOLED एलटीपीएस डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, FHD+ रिजॉल्यूशन और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस। इसका डिस्प्ले ज्यादा बेहतर है।

प्रोसेसर

Realme 13 5G ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर पर रन करता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है। सीएमएफ फोन 1 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर पर चलता है, जो 4nm TSMC प्रक्रिया पर बनाया गया है। 

रैम-स्टोरेज

Realme 13 5G में 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। साथ ही, 10GB तक डायनामिक रैम सपोर्ट भी है।  सीएमएफ फोन 1 में 8जीबी तक रैम और 256जीबी स्टोरेज है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है।

सॉफ्टवेयर

Realme 13 5G Android 14 पर आधारित Realme UI 5.0 के साथ आता है। स्मार्टफोन में दो एंड्रॉयड अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी पैच  मिलता है, वहीं सीएमएफ फोन 1 एंड्रॉयड 14 पर आधारित नथिंगओएस 2.6 के साथ आता है। दो साल के प्रमुख एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल के सुरक्षा अपडेट मिलेंगे।

कैमरा

Realme 13 5G में रियर पैनल पर OIS के साथ 50MP प्राइमरी और 2MP सेकेंडरी पोर्ट्रेट कैमरा है। वहीं फ्रंट में  16MP कैमरा है। CMF Phone 1 में भी पीछे 50MP प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी पोर्ट्रेट सेंसर है, जबकि 16MP का फ्रंट कैमरा है। 

बैटरी-चार्जिंग

Realme 13 5G में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है, जबकि  CMF फोन 1 में 5,000mAh की बैटरी और 33W चार्जिंग है। यहां Realme 13 5G थोड़े तेज चार्जिंग सपोर्ट के साथ आगे है।

कीमत 

रियलमी 13 5G के 8GB+128GB की कीमत 17,999 रुपये और 8GB+256GB की 19,999 रुपये है, वहीं सीएमएफ फोन 1 के 6GB+128GB वैरियंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB+128GB की 17,999 रुपये है।

फैसला

Realme 13 5G अधिक रैम, तेज चार्जिंग सपोर्ट और आकर्षक डिजाइन प्रदान करता है। वहीं, सीएमएफ फोन 1 बेहतर डिस्प्ले, पावरफुल परफॉर्मेंस, क्लिन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस प्रदान करता है।