Realme 13+ में डुअल-टोन फिनिश है, जिसमें नीचे के आधे हिस्से में मार्बल जैसे एक्सेंट हैं जबकि ऊपर के आधे हिस्से में सॉलिड फिनिश है और इसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। सभी कलर वैरिएंट प्लास्टिक से बने हैं और इनमें IP65 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग है।
Realme 13+ में 6.67-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट है। अपने कुछ प्रतिस्पर्धियों की तुलना में यह इनडोर और आउटडोर दोनों ही जगह सबसे ब्राइट फोन है।
Realme 13+ डाइमेंशन 7300 SoC द्वारा संचालित है और बेंचमार्क में अच्छा स्कोर करता है। यह हाई ग्राफिक सेटिंग्स पर अधिकांश गेम को संभाल सकता है और जबकि पूरी परफॉर्मेंस विश्वसनीय है। हालांकि, हमें थर्ड-पार्टी ऐप्स आदि में कुछ सॉफ्टवेयर बग का सामना करना पड़ा।
Realme 13+ में प्राइमरी कैमरे के तौर पर 50MP Sony LYT-600 सेंसर है। अच्छी रोशनी की स्थिति में, यह डिटेल्स और प्राकृतिक रंगों से भरी हुई क्रिस्प तस्वीरें कैप्चर करता है।
Realme 13+ में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा है। यह अच्छी तस्वीरें तो खींचता है, लेकिन अक्सर स्किन टोन को नरम कर देता है और चेहरे के डिटेल्स को भी छिपा देता है।
Realme 13+ में 5,000mAh की बैटरी है जो PC Mark बैटरी टेस्ट में 10 घंटे से ज्यादा चलती है। डिवाइस को सभी हाई सेटिंग्स के साथ इस्तेमाल करने पर भी बैटरी का रियल लाइफ प्रदर्शन ठोस है।
Realme 13+ 80W चार्जिंग को सपोर्ट करता है और चार्जर बॉक्स में दिया गया है। डिवाइस को 20% से 100% तक चार्ज होने में 31 मिनट लगते हैं जो इस सेगमेंट में सबसे कम चार्जिंग समय में से एक है।
Realme 13+ एंडरॉयड 14 पर आधारित Realme UI 5.0 पर चलता है। इसमें कई प्री-इंस्टॉल ऐप हैं जो UI को अव्यवस्थित करते हैं। कंपनी फोन के साथ 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।
22,999 रुपये से शुरू होने वाला Realme 13+ सॉलिड परफॉरमेंस (गेमर्स के लिए भी) प्रोवाइड कराता है और इसकी बैटरी लाइफ व फास्ट चार्जिंग भी बढ़िया है। हालांकि, UI बहुत अव्यवस्थित लगता है और साथ ही सॉफ्टवेयर अपडेट साइकिल भी लंबी हो सकती है।