Realme 13+ डुअल-टोन फिनिश के साथ आता है। रियर पैनल पर टेक्स्चर पैटर्न है, वहीं Vivo T3 Pro प्लास्टिक और लेदर वैरियंट में आता है। सैंडस्टोन ऑरेंज एडिशन में लेदर फिनिश है, जबकि एमराल्ड ग्रीन वैरियंट में मैट फिनिश के साथ प्लास्टिक बिल्ड है।
Realme 13+ में 6.67-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है, जबकि Vivo T3 Pro में 6.77-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Realme 13+ एंड्रॉयड 14 पर आधारित Realme UI 5.0 पर चलता है, वहीं Vivo T3 Pro एंड्रॉयड 14 पर आधारित Funtouch 14 पर रन करता है।
रियलमी 13 प्लस में रियर पैनल पर ओआईएस के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा है, वहीं वीवो टी3 प्रो में ओआईएस के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा है।
Realme 13+ में सेल्फी कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है, वहीं Vivo T3 Pro में भी कंपनी ने 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है।
Realme 13+ में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर का उपयोग किया है, वहीं Vivo T3 Pro में कंपनी ने क्वालकॉम Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।
Realme 13+ में 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है, जबकि Vivo T3 Pro में 8GB रैम और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
Realme 13+ का एनटूटू स्कोर 7,39,074 रहता है,वहीं Vivo T3 Pro का एनटूटू स्कोर 8,12,119 रहता है। Geekbench टेस्ट में Relame 13+ सिंगल कोर में 1,050 प्वाइंट और मल्टीकोर में 2,957 प्वाइंट करता है, वहीं Vivo T3 Pro क्रमशः 1,147 और 3,117 स्कोर करता है।
Realme 13+ में कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी और 80W फास्च चार्जिंग दी है, वहीं Vivo T3 Pro में भी आपको 5,500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है।
Realme 13+ के 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये, 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज की 24,999 रुपये और 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये है।
Vivo T3 Pro के 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 24,999 रुपये है, जबकि 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 26,999 रुपये है।
रियलमी 13+ और वीवो टी3 प्रो के स्पेसिफिकेशंस को देखें, तो Vivo T3 Pro डिस्प्ले प्रोटेक्शन, वेगन-लेदर वाली बॉडी और Realme 13+ की तुलना में बेहतर कैमरा कॉन्फिगरेशन प्रदान करता है। दूसरी ओर Realme 13+ बेहतर आईपी रेटिंग अधिक रैम विकल्प प्रदान करता है।