Realme 13 Pro 5G vs Realme 12 Pro 5G, जानें दोनों में क्या है अंतर

Green Sun
Phone

डिस्प्ले 

Realme 13 Pro 5G में कंपनी ने 6.7-इंच 120Hz FHD+ OLED डिस्प्ले दिया है, जबकि Realme 12 Pro 5G में भी 6.7-इंच 120Hz FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। 

प्रोसेसर

Realme 13 Pro 5G फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है, वहीं Realme 12 Pro 5G में कंपनी ने क्वालकॉम Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया है। 

रैम-स्टोरेज 

रियलमी 13 प्रो तीन वैरियंट 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+512GB में आता है, वहीं Realme 12 Pro 5G दो वैरियंट 8GB+128GB और 8GB+256GB में उपलब्ध है। 

रियर कैमरा

Realme 13 Pro 5G में कंपनी ने रियर पैनल पर 50MP+2MP+8MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, वहीं रियलमी 12 प्रो में 50MP+8MP+32MP का रियर कैमरा मिलता है। 

फ्रंट कैमरा 

रियलमी 13 प्रो में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है, वहीं रियलमी 12 प्रो में आपको 16MP का सेल्फी मिलता है। 

बैटरी-चार्जिंग 

रियलमी 13 प्रो में कंपनी ने 5,200mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है, जबकि रियलमी 12 प्रो में 5,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। 

ओएस-कलर 

रियलमी 13 प्रो में एंड्रॉयड 14 पर रन करता है और यह मोनेट गोल्ड,मोनेट पर्पल और एमर्ल्ड गोल्ड में आता है, वहीं रियलमी 12 प्रो भी एंड्रॉयड 14 पर रन करता है और यह सबमैरीन ब्लू, नेविगेटर बिएज कलर में आता है। 

कीमत 

रियलमी 13 प्रो के 8GB+128GB की कीमत 26,999 रुपये,  8GB+256GB की कीमत 28,999 रुपये और 12GB+512GB की कीमत 31,999 रुपये है, वहीं  Realme 12 Pro 5G के 8GB+128GB की कीमत 25,999 रुपये और 8GB+256GB की 26,999 रुपये है। 

निष्कर्ष 

Realme 13 Pro में कई अपग्रेड किए गए हैं। आपको ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और बेहतर सेल्फी कैमरा है, लेकिन फास्ट चार्जिंग के मामले में इसमें सिर्फ 45W चार्जर है, जबकि रियलमी 12 प्रो 5जी में 67W चार्जर है।