Realme 13 Pro+ में सैंडब्लास्ट फिनिश के साथ ग्लास बैक है जो न केवल हाथ में बहुत प्रीमियम लगता है बल्कि उंगलियों के निशान और दाग-धब्बों से भी सेफ रहता है। कैमरा मॉड्यूल में लग्जरी घड़ियों जैसा दिखने वाला फ्लूटेड बेजल है, जो स्मार्टफोन के समग्र डिजाइन को बढ़ाने में मदद करता है।
Realme 13 Pro+ में 6.7-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस से लैस है। इसके अलावा स्क्रीन काफी पंची और बाइब्रेंट कलर प्रोवाइड कराती है। इससे व्यूइंग एंगल अच्छा मिलता है।
Realme 13 Pro+ दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 50MP+50MP+8MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा के तौर पर 50MP Sony LYT-701 है। यह क्रिस्प डिटेल्स, अच्छी मात्रा में डायनामिक रेंज और रियल लाइफ के साथ तस्वीरें कैप्चर करता है।
Realme 13 Pro+ में 32MP का फ्रंट कैमरा है जो ढेरों डिटेल्स और सटीक रंग कैप्चर करता है। कैमरे में कई AI फीचर्स भी हैं
Realme 13 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया गया है, जो बेंचमार्क स्कोर के मामले में प्रतिस्पर्धा से काफी पीछे है। हालांकि, यह ज्यादातर कैजुअल यूजर्स के लिए कोई समस्या पैदा नहीं करेगा और गेमिंग के दौरान ज्यादा गर्म भी नहीं होता है।
Realme 13 Pro+ एंड्रॉयड 14 पर आधारित Realme UI 5.0 पर चलता है। इसमें कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलते हैं, लेकिन इसमें कई प्री-इंस्टॉल ऐप भी हैं। इसके अलावा हमारे पास कुछ AI एडिटिंग टूल भी हैं जैसे अल्ट्रा क्लेरिफाई, स्मार्ट रिमूवल आदि।
Realme 13 Pro+ में 5,200mAh की बैटरी दी गई है जो पीसी मार्क बैटरी टेस्ट में 11 घंटे 34 मिनट तक चलती है। हमारे परीक्षण में, डिवाइस मध्यम से भारी उपयोग पर पूरे एक दिन तक चली।
Realme 13 Pro+ 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है और चार्जर बॉक्स में दिया गया है। डिवाइस को 20% से 100% तक चार्ज होने में 38 मिनट का समय लगता है।
Realme 13 Pro+ में एक शानदार डिस्प्ले, प्रीमियम डिजाइन, भरोसेमंद बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और बेहतरीन कैमरे हैं। हालांकि, यह अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले परफॉरमेंस और सॉफ्टवेयर के मामले में पीछे रह जाता है।