Realme 13 Pro Plus और Nord 4 के फ्रंट में पंच होल डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, दोनों डिवाइस के बॉटम में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल हैं। हालांकि, रियलमी फोन में रियर पर ट्रिपल कैमरा वॉच डिजाइन कैमरा मॉड्यूल में प्लेस है। और नोर्ड में डुअल टोन डिजाइन है जो कि ग्लास व मैटल बॉडी से लैस है। इसमें डुअल रियर कैमरा है।
रियलमी 13 प्रो+ 5जी फोन में 2412 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले है। वहीं, Nord 4 में 2772 × 1240 पिक्सल रेजोेल्यूशन वाली 6.74 इंच की 1.5K डिस्प्ले है।
रियलमी 13 प्रो प्लस 5जी स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट है। वहीं, नोर्ड में प्रोसेसिंग के लिए Qualcomm Snapdragon 7 Plus Gen 3 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।
रियलमी 13 प्रो+ 5जी में 12जीबी तक रैम के साथ 512जीबी तक की स्टोरेज सपोर्ट है। वनप्लस नोर्ड 4 में 12 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है।
रियलमी स्मार्टफोन एंड्रॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्ररॉयड 14 बेस्ड रियलमी यूआई 5.0 के साथ मिलकर काम करता है। वनप्लस नोर्ड 4 5जी में भी लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 14 है जो वनप्लस के पसर्नल यूजर इंटरफेस OxygenOS 14.0 पर काम करता है।
Realme 13 Pro+ के रियर पर 50MP Sony LYT-701, 50MP Sony LYT-600 Periscope लेंस और 8MP Ultra-Wide एंगल लेंस है। वहीं सेल्फी के लिए 32MP कैमरा है। नोर्ड 4 के रियर पर 50एमपी + 8एमपी बैक कैमरा है। वहीं, 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
Realme 13 Pro+ 5G फोन में 80वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग के साथ 5,200एमएएच बैटरी है। वहीं, नोर्ड 4 में 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग से लैस 5,500एमएएच बैटरी है।
Realme 13 Pro+ के 8GB RAM + 256GB Storage = ₹32,999, 12GB RAM + 256GB Storage = ₹34,999, 12GB RAM + 512GB Storage = ₹36,999 है। वहीं, Nord 4 के 8GB RAM + 128GB Storage – ₹29,999, 8GB RAM + 256GB Storage – ₹32,999 और 12GB RAM + 256GB Storage – ₹35,999 है।
कीमत और परफॉर्मेंस के अलावा डिजाइन की बात करें तो पेपर पर Nord 4 काफी आगे दिखाई दे रहा है। हालांकि, कैमरा सेगमेंट में Realme 13 Pro Plus स्पेसिफिकेशन्स शीट पर कमाल करता दिखाई दे रहा है। कुल मिलाकर अगर परफॉर्मेंस और डिजाइन आपकी प्राथमिकता है तो Nord 4 यहां पर आगे दिखाई देता है।