Realme GT 5 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 240W चार्जर, 5240mAh बैटरी, 24GB तक रैम की सुविधा है। इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है।
Realme GT 5 में 6.74 इंच का 1.5K प्रो XDR हाई डायनैमिक डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया गया है।
Realme GT 5 में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट का उपयोग किया है। इसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रिनो 740 जीपीयू है।
फोन को 12/16/24 जीबी रैम और 256GB/512GB/1TB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।
फोन के रियर पैनल पर 50MP+8MP+2MP ट्रिपल कैमरा और फ्रंट में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन के रियर पैनल पर 50MP+8MP+2MP ट्रिपल कैमरा और फ्रंट में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Realme GT 5 मोबाइल एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI 4.0 के साथ पेश किया गया है। इसमें सिल्वर और ग्रीन जैसे दो कलर ऑप्शन मिलेंगे।
12जीबी रैम वेरिएंट की कीमत RMB 2999, 16GB रैम की कीमत RMB 3299 और 24 जीबी रैम की कीमत RMB 3799 करीब 43,000 रुपये है।