Realme GT 6 और GT 6T का डिजाइन मिलता-जुलता है। हालांकि, एक खास अंतर यह है कि Realme GT 6 में पीछे की तरफ एक छोटा कैमरा रिंग है। दोनों हैंडसेट में ग्लॉसी फिनिश के साथ एक ग्लास डिजाइन मिलता है।
Realme GT 6 और GT 6T में 6.78-इंच 1.5K LTPO AMOLED पैन है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट, 6000 निट्स 1254×2780 रिजोल्यूशन और Corning Gorilla Glass Victuss 2 है।
Realme GT 6 में Snapdragon 8s Gen 3 SoC दिया गया है। वहीं, GT 6T में Snapdragon 7+ Gen 3 SoC मौजूद है, जिस कारण सभी बेंचमार्क पर थोड़ा बेहतर प्रदर्शन मेट्रिक्स प्रदर्शित करता है।
Realme GT 6 में 50MP प्राइमरी OIS, 50MP टेलीफोटो व 50MP अल्ट्रावाइड रियर कैमरा है। वहीं, GT 6T में रियर पर 50MP प्राइमरी OIS और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। दोनों फोन में फ्रंट पर 32MP कैमरा है।
Realme GT 6 में 5,500mAh बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग से लैस है। वहीं, GT 6T में यूजर्स को 5,500mAh बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है।
Realme GT 6T और GT 6 एंडरॉयड 14-आधारित Realme UI 5.0 पर चलते हैं और इनमें कुछ प्री-इंस्टॉल ऐप्स हैं, जिन्हें हटाया जा सकता है। इसके अलावा, Realme ने दोनों डिवाइस के साथ तीन साल के OS अपडेट और चार साल के सुरक्षा पैच का वादा किया है।
GT 6 के 8GB RAM और 256GB storage की कीमत Rs 40,999, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत Rs 42,999 और 16GB RAM और 512GB स्टोरेज की कीमत Rs 44,999 है। वहीं, GT 6T के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज का प्राइस Rs 30,999, 8GB RAM/256GB storage का प्राइस Rs 32,999, 12GB RAM/256GB storage का प्राइस Rs 35,999 और 12GB RAM व 512GB वेरिएंट का प्राइस Rs 39,999 है।
दोनों डिवाइस लगभग हर पहलू में एक जैसा अनुभव देते हैं। चाहे वह सॉफ्टवेयर हो, बैटरी लाइफ हो, डिसप्ले क्वालिटी हो या डिजाइन। हालांकि, Realme GT 6, Realme GT 6T पर परफॉरमेंस के मामले में थोड़ा आगे है।