Realme GT 6T 5G के लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

लॉन्च डेट

रियलमी जीटी 6टी 22 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस दिन कंपनी एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जो दोपहर 12 बजे शुरू होगा। लॉन्च इवेंट सभी रियलमी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा।

प्राइस (लीक)

8GB RAM + 128GB Storage = ₹29,999 8GB RAM + 256GB Storage = ₹31,999 12GB RAM + 256GB Storage = ₹33,999 12GB RAM + 512GB Storage = ₹35,999

प्रोसेसर (कन्फर्म)

रियलमी जीटी 6टी स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7प्लस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि Antutu score 1.5मिलियन से भी अधिक है।

डिसप्ले (लीक)

फोन में ओएलईडी स्क्रीन के साथ 6.78 इंच पंच-होल डिसप्ले 1.5के रेजोल्यूशन से लैस हो सकता है। डिवाइस 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1600निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आ सकता है।

रियर कैमरा (लीक)

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 50MP सोनी IMX882 सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड आईएमएक्स355 लेंस दिए जाने की उम्मीद है।

फ्रंट कैमरा (लीक)

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल (सोनी आईएमएक्स615 सेंसर) फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी (लीक)

पावर बैकअप के लिए अपकमिंग रियलमी जीटी 6टी में 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,500एमएएच बैटरी दी जा सकती है।