यदि आप 40 हजार रुपये से कम की रेंज में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज हम Realme GT 6T और iQOO Neo 9 Pro का कंपैरिजन करते हैं और जानते हैं किसका परफॉर्मेंस बेहतर है?
Realme GT 6T में कंपनी ने क्वॉलकॉम स्ननैपड्रैगन 7+ Gen 3 प्रोसेसर और एड्रिनो 732 जीपीयू दिया है, वहीं iQOO Neo 9 Pro में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर और एड्रिनो 740 जीपीयू है।
Realme GT 6T में 12 जीबी तक रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज है, जबकि iQOO Neo 9 Pro में भी 12GB तक रैम और 256GB तक UFS 4.0 स्टोरेज है।
गीकबेंच टेस्ट में Realme GT 6T सिंगल और मल्टीकोर टेस्ट में क्रमशः 1826 और 4544 स्कोर करता है,वहीं iQOO Neo 9 Pro क्रमशः 2023 और 5564 का स्कोर करता है। यहां आइकू का फोन थोड़ा आगे है।
एनटूटू टेस्ट में Realme GT 6T का स्कोर 14,50, 949 रहता है, वहीं iQOO Neo 9 Pro का स्कोर थोड़ा बेहतर 16,11,015 रहता है।
दोनों फोन पर बीजीएमआई, कॉल ऑफ ड्यूटी और रियल रेसिंग गेम को 30 मिनट तक टेस्ट किया। BGMI खेलने के 30 मिनट के बाद Realme GT 6T का आंतरिक तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया और iQOO Neo 9 Pro का तापमान लगभग 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।
Realme GT 6T में 6.78-इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस दी है। वहीं iQOO Neo 9 Pro में 6.78 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 144Hz तक का रिफ्रेश रेट है।
रियलमी जीटी 6टी में कंपनी ने 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा व फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। iQOO Neo 9 Pro में 50MP+8MP रियर और 16MP फ्रंट कैमरा है।
रियलमी जीटी 6टी में कंपनी ने 5500mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी है, वहीं iQOO Neo 9 Pro में 5160mAh की बैटरी और 120वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
रियलमी जीटी 6टी 8GB/128GB की कीमत 30,999 रुपये और टॉप वैरियंट 12GB/512GB की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं iQOO Neo 9 Pro के टॉप वैरियंट 12जीबी रैम + 256जीबी की कीमत 38,999 रुपये और बेस 8जीबी रैम + 128जीबी की कीमत 34,999 रुपये है।