Realme GT 6T Vs Moto Edge 50 Pro

डिजाइन

realme GT 6T ग्लोसी डुअल-टोन फिनिश और यह कर्व्ड स्क्रीन है। रियर पर तीन रिंग है, जिसमें दो कैमरा और एक एलईडी की है। Motorola Edge 50 Pro में वीगन लैदर बैक दिया गया है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है।

डिसप्ले

realme GT 6T में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की 1.5K डिसप्ले दी गई है। यह 8T LTPO AMOLED स्क्रीन है। वहीं, ऐज 50 प्रो में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1.5k रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच pOLED डिसप्ले है।

प्रोसेसर

रियलमी फोन में 4नैनोमीटर पर बना Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। वहीं, Edge 50 Pro 5G में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स बना चिपसेट Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर है।

मैमोरी

रियलमी फोन में 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB वेरिएंट है। Edge 50 Pro 5G को दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB रैम +256 जीबी स्टोरेज और 12जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हैं।

रियर कैमरा

रियलमी फोन में 50MP OIS SONY LYT 600 सेंसर तथा एफ/2.2 अपर्चर वाला 8MP SONY IMX355 wide-angle लेंस दिया गया है। Edge 50 Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा लेंस, 13MP का अल्ट्रा वाइड +मैक्रो लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस है।

फ्रंट कैमरा

realme GT 6T फोन के फ्रंट पैनल पर 32MP Selfie Camera मौजूद है। वहीं, सेल्फी और रील बनाने वाले यूजर्स को Motorola Edge 50 Pro में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

सॉफ्टवेयर

रियलमी जीटी 6टी 5जी फोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो realme UI 5.0 के साथ काम करता है। Motorola Edge 50 Pro 5G में Hello UI बेस्ड एंड्राइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है।

बैटरी

realme GT 6T 5G में 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,500mAh बैटरी है। वहीं, Motorola Edge 50 Pro 5G में 125 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है।

प्राइस

GT 6T के 8GB RAM + 128GB वेरिएंट का प्राइस ₹30,999, 8GB RAM + 256GB वेरिएंट का प्राइस ₹32,999, 12GB RAM + 256GB वेरिएंट का प्राइस ₹35,999 और 12GB RAM + 512GB वेरिएंट का प्राइस ₹39,999 है। वहीं, Motorola Edge 50 Pro के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस ₹31,999 और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस ₹35,999 है।