Realme GT 6T vs Motorola Edge 50 Pro, जानें परफॉर्मेंस में कौन है आगे

रियलमी जीटी 6टी में कंपनी ने क्वॉलकॉम Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर और एड्रिनो 732 जीपीयू दिया है, जबकि Motorola Edge 50 Pro में  Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर और एड्रिनो 720 जीपीयू दिया गया है।

प्रोसेसर

परफॉर्मेंस की बात करें, तो Realme GT 6T का एनटूटू स्कोर 1,450,949 रहता है, वहीं Motorola Edge 50 Pro का एनटूटू स्कोर 8,27,231 रहता है यानी यहां रियलमी जीटी 6टी आगे है।

एनटूटू 

Geekbench टेस्ट में Realme GT 6T सिंगल कोर में 1,826 और मल्टीकोर में 4,544 स्कोर करता है। वहीं मोटोरोला Edge 50 Pro  सिंगल कोर में 1,142 और मल्टीकोर में 3,119 स्कोर करता है। यहां भी रियलमी जीटी 6टी आगे रहता है।

गीकबेंच

Burnout CPU थ्रॉटलिंग टेस्ट में रियलमी GT 6T का पीक परफॉर्मेंस 58.4 प्रतिशत रहता है, वहीं Motorola Edge 50 Pro का पीक परफॉर्मेंस 69.6 प्रतिशत रहता है। यहां मोटोरोला ऐज 50 प्रो आगे रहता है। 

थ्रॉटलिंग 

BGMI, Call of Duty और Real Racing 3 गेम को दोनोंRealme GT 6T और Motorola Edge 50 Pro पर 30 मिनट खेलने के बाद Realme फोन का तापमान 14 डिग्री तक बढ़ता है, वहीं Motorola Edge 50 Pro का तापमान करीब 17 प्रतिशत तक बढ़ जाता है यानी Realme फोन का बैटरी मैनेजमेंट बेहतर है। 

गेमिंग 

Realme GT 6T में 6.78-इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस दी है। Motorola Edge 50 Pro में 6.7-इंच 1.5K pOLED 3D डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स पीक  ब्राइटनेस है।

डिस्प्ले 

रियलमी जीटी 6टी में कंपनी ने 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा व फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। मोटोरोला एज 50 प्रो में 50MP प्राइमरी कैमरा + 13MP अल्ट्रा वाइड + 10MP मैक्रो कैमरा और फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है।

कैमरा 

रियलमी जीटी 6टी में 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB/512GB स्टोरेज की सुविधा है, जबकि Motorola Edge 50 Pro में कंपनी ने 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दिया है।  

रैम-स्टोरेज 

रियलमी जीटी 6टी 8GB/128GB की कीमत 30,999 रुपये और टॉप वैरियंट 12GB/512GB की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं मोटोरोला एज 50 प्रो के 8GB+256GB की कीमत 31,999 रुपये, 12GB+256GB की कीमत 35,999 रुपये है। 

कीमत