Realme GT 6T और Vivo V30e में किसकी बैटरी है ज्यादा दमदार ? 

Realme GT 6T और Vivo V30e दोनों ही 30,000 रुपये की रेंज वाला डिवाइस है और दोनों ही फोन में 5,500mAh की बैटरी है। जानें दोनों फोन में किसकी बैटरी परफॉर्मेंस के मामले में ज्यादा बेहतर है। 

Realme GT 6T में कंपनी ने 5,500mAh बैटरी के साथ 120 वॉट सुपरवूक चार्ज दिया है, वहीं Vivo V30e में 5,500mAh बैटरी के साथ 44W टर्बो चार्ज दिया गया है।

बैटरी

Realme GT 6T अपनी 5,500mAh बैटरी के साथ पीसी मार्क बैटरी टेस्ट में 13 घंटे और 16 मिनट तक चलने में कामयाब रहा, वहीं इसी बैटरी क्षमता के साथ Vivo V30e 14 घंटे और 56 मिनट तक चला, जो कि GT 6T से अधिक है। 

पीसीमार्क

हाई रिजॉल्यूशन पर 30 मिनट तक दोनों फोन पर YouTube वीडियो स्ट्रीम करने के बाद Realme GT 6T और Vivo V30e दोनों की बैटरी लाइफ 3 प्रतिशत कम हो गई यानी दोनों को परफॉर्मेंस एक जैसा रहता है। 

वीडियो स्ट्रीमिंग

दोनों फोन पर बीजीएमआई, कॉल ऑफ ड्यूटी और रियल रेसिंग 3 को आधे-आधे घंटे तक खेला। इस टेस्ट में Realme GT 6T की बैटरी औसतन 6.67 प्रतिशत कम हुई, जबकि Vivo V30e की बैटरी औसतन 5.3 प्रतिशत कम हुई। 

गेमिंग टेस्ट

Vivo V30e को 44W फास्ट चार्जर से 20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में 57 मिनट का समय लगा, वहीं Realme GT 6T को 120W फास्ट चार्जर से 20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में 32 मिनट का समय लगा। 

चार्जिंग स्पीड

रियलमी जीटी 6टी के 8GB/128GB की कीमत 30,999 रुपये और टॉप वैरियंट 12GB/512GB की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं Vivo V30e के 8GB+128GB की कीमत 27,999 रुपये, 8GB+256GB की कीमत 29,999 रुपये है।

कीमत 

Vivo V30e और Realme GT 6T दोनों समान बैटरी क्षमता के साथ आते हैं। मगर V30e को Realme GT 6T पर थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि हैंडसेट बैटरी बैकअप और गेमिंग टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करता है। हालांकि जीटी 6T की चार्जिंग स्पीड अधिक तेज है। 

निष्कर्ष