> Realme GT 7 Pro में एविएशन एल्यूमिनियम फ्रेम और Space Viewport डिजाइन के साथ आता है। इसमें पांडा ग्लास प्रोटेक्शन और IP69 + IP68 वाटर रेजिस्टेंस है। > OPPO Find X8 में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और कोस्मोस रिंग डिजाइन है। इसमें भी IP69 + IP68 रेटिंग है और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन है।
> Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच का माइक्रो-क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले, 8टी 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट, 6,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट है। > OPPO Find X8 में 6.59 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz इंटेलिजेंट रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision का सपोर्ट है।
> Realme GT 7 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है। > OPPO Find X8 में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है।
> Realme GT 7 Pro में 50MP Sony IMX 906 प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP Sony IMX 882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। > OPPO Find X8 में 50MP Sony LYT 700 प्राइमरी कैमरा, 50MP Samsung S5KJN5 अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP Sony LYT 600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है।
> Realme GT 7 Pro फोन Realme UI 6.0 पर चलता है, जो Android 15 पर आधारित है। > OPPO Find X8 फोन Color OS 15 पर चलता है, जो Android 15 पर आधारित है।
> Realme GT 7 Pro में 5,800mAh बैटरी और 120W Ultra Charge को सपोर्ट करता है। इसे 30 मिनट में 0 से 100% चार्ज किया जा सकता है। > OPPO Find X8 में 5,630mAh बैटरी है और यह 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट करता है।
> Realme GT 7 Pro के 12GB+256GB की कीमत 59,999 रुपये और 16GB+512GB की 65,999 रुपये है। > OPPO Find X8 के 12GB+256GB की कीमत 69,999 रुपये और 16GB + 512GB का 79,999 रुपये है।
Realme GT 7 Pro बेहतर OLED डिस्प्ले, बेहतर बैटरी और तेज चार्जिंग के साथ आता है, जबकि OPPO Find X8 में बेहतर कैमरा और बेहतर सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी है।