realme GT 6 के टॉप फीचर्स

ग्लासी बैक पैनल

इसका डिजाइन GT 6T से मिलता-जुलता है, लेकिन एक खास अंतर यह है कि इसमें पीछे की तरफ एक छोटा कैमरा रिंग है। वहीं, इसमें डुअल LED फ्लैश है। हैंडसेट में ग्लॉसी फिनिश के साथ एक ग्लास डिजाइन। इसकी थिकनेस 8.6mm, वजन 199 ग्राम और IP65 रेटिंग है।

शानदार डिसप्ले

इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 6000nits पिक ब्राइटनेस के साथ 6.78 इंच FHD+ 8T LTPO ऐमोलेड डिसप्ले है। वहीं, स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus 2 से प्रोटेक्टेड है।

दमदार प्रोसेसर

डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है जो कि 3.0GHz क्लॉक स्पीड पर रन करता है। साथ ही फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 735 जीपीयू मौजूद है।

रियर कैमरा

realme GT 6 ट्रिपल रियर कैमरा से लैस है। वहीं, इसमें 50MP Sony LYT-808 OIS सेंसर, 50MP Samsung JN5 Telephoto लेंस तथा 50MP Sony IMX355 Ultra-Wide एंगल लेंस है।

फ्रंट कैमरा

रियलमी जीटी 6 5जी फोन में F/2.45 अपर्चर के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP Front कैमरा मिलता है।

बड़ी बैटरी

realme GT 6 में पावर बैकअप के लिए  तगड़ी 5,500mAh Battery दी गई है, जिसे लेकर हमारा अंदाजा है कि यह मीडियम उपयोग में पूरी दिन आसानी से चल जाएगी।

फास्ट चार्जिंग

फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज के लिए मोबाइल को 120W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

सॉफ्टवेयर

फोन के सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह realme UI 5.0 बेस्ड Android 14 पर कार्य करता है। वहीं, इसमें Wi-Fi 6, NFC, ब्लूटूथ 5.4 और USB Type-C पोर्ट है।

प्राइस

Realme GT 6 को मार्केट में पहले से मौजूद OnePlus 12R और iQOO Neo 9 Pro से टक्कर मिलेगी जो कि Rs 40,000 की कीमत के अंदर आते हैं। पेपर पर तो GT 6 की बैटरी, डिसप्ले पीक ब्राइटनेस और प्रोसेसर कमाल के दिखाई देते हैं। यानी स्पेक्स के आधार पर फोन शानदार कहा जा सकता है।

निष्कर्ष

इसके 8जीबी+256जीबी मॉडल की कीमत 40,999 रुपये है। फोन का 12जीबी+256जीबी वेरिएंट 42,999 रुपये में तथा सबसे बड़ा 16जीबी+512जीबी वेरिएंट 44,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। Realme GT 6 को Fluid Sliver और Razor Green कलर में खरीदा जा सकेगा।