Realme Narzo 70 Pro एक "डुओ टच ग्लास" डिजाइन के साथ आया है। इससे फोन देखने में आकर्षक के साथ मजबूत भी हो जाता है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले और इसके चारों ओर पतले बेजेल्स के साथ होल-पंच डिसप्ले डिजाइन है। वहीं, रियर पर सर्कुल कैमरा मॉड्यूल है।
इसमें 6.67 इंच का बड़ा एचडी प्लस एमोलेड डिसप्ले है जो कि 2400 x1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 394PPI पिक्सल डेंसिटी, 120Hz रिफ्रेश रेट, 100% P3 कलर गमट, 2000निट्स तक पीक ब्राइटनेस से लैस है।
Realme Narzo 70 Pro 5G में यूजर्स को एयर जेस्चर फीचर मिलता है। इसमें बिना फोन छुए ही स्क्रीन को नेविगेट किया जा सकता है।
Realme Narzo 70 Pro 5G में यूजर्स को रेन वॉटर फीचर मिलता है। इसकी मदद से यूजर्स पानी लगने पर भी स्क्रीन का उपयोग आसानी से कर पाएंगे।
फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट है। यह 6 नैनोमीटर प्रक्रिया पर काम करता है। इसमें 2.6Ghz की हाई क्लॉक स्पीड मिल जाती है। जिसकी मदद से यूजर्स को बेहतरीन 5G तकनीक का एक्सपीरियंस और बढ़िया तेज स्पीड मिल जाती है।
रियर पर 50 MP प्राइमरी कैमरा लेंस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और सोनी आईमैक्स 890 सेंसर के साथ आता है। इसके साथ 8 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा है।
रियलमी के नए डिवाइस में यूजर्स को दमदार 5000mAh की बैटरी प्रदान की गई है। यह बैटरी बेहद लंबा ब्रेबैकअप देती है इसे चार्ज करने के लिए 67वॉट सुपरवूक चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
डिवाइस के 8GB रैम + 128जीबी वैरियंट की कीमत 19,999 रुपये है। जबकि फोन का 8GB रैम +256 जीबी स्टोरेज मॉडल 21,999 रुपये का है।