Narzo 70 Pro Vs iQOO Z9 जानें कौन है ज्यादा पावरफुल

डिजाइन

Narzo 70 Pro 5G में रियर पर टॉप सेंटर पर एक एलईडी फ्लैश के साथ एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल और फ्रंट पर होल-पंच डिस्प्ले और फ्लैट डिसप्ले है। इसके विपरीत iQOO Z9 5G में टेक्सचर्ड ब्रश पैटर्न वाला बैक पैनल है, जिसके ऊपरी दाएं कोने में डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

कलर्स

Realme Narzo 70 Pro ग्लास ग्रीन और ग्लास गोल्ड में कलर ऑप्शन में आता है, जबकि iQOO Z9 ब्रश्ड ग्रीन और ग्राफीन ब्लू में ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

डिसप्ले

दोनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिसप्ले है। हालांकि, Narzo 70 Pro में 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है और iQOO Z9 में 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

कैमरा

Narzo 70 Pro 5G में 50MP Sony IMX890 मेन सेंसर 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो लेंस है। इसकी तुलना में, iQOO Z9 5G में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा है जिसमें OIS और LED फ्लैश शामिल है, जिसे बोकेह इफेक्ट बनाने के लिए 2MP कैमरे के साथ जोड़ा गया है। दोनों स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा है।

परफॉर्मेंस

Narzo 70 Pro 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 5G चिपसेट पर चलता है और इसे माली-जी68 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। दूसरी ओर, iQOO Z9 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 SoC से लैस है और यह ARM माली-G610 GPU के से लैस है। दोनों फोन 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज के स्टोरेज वेरिएंट हैं।

ओएस

Narzo 70 Pro 5G एंडरॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर काम करता है। इसके विपरीत, iQOO Z9 5G फनटच 14 के साथ आता है, जो एंडरॉयड 14 पर आधारित एक कस्टम स्किन से लैस है।

बैटरी

Realme Narzo 70 Pro 5G और iQOO Z9 5G में 5,000mAh की बैटरी है। Narzo 70 Pro 5G में 67W SUPERVOOC चार्जिंग की सुविधा है, जबकि iQOO Z9 5G 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

प्राइस

Realme Narzo 70 Pro और iQOO Z9 की कीमत एक जैसी है। फोन्स के 8GB/128GB की कीमत Rs 19,999 और 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत Rs 21,999 है।