Narzo 70 Turbo की खूबियां और खामियां

Narzo 70 Turbo खरीदने  के कारण 

शानदार डिजाइन

Realme Narzo 70 Turbo में मोटरस्पोर्ट से प्रेरित डिजाइन है और टर्बो येलो वेरिएंट ट्रांसफॉर्मर्स के बम्बल बी जैसा दिखता है जो कई लोगों को पसंद आ सकता है। इसके अलावा, इसमें IP65 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी है।

अच्छा डिस्प्ले

Realme Narzo 70 Turbo में 6.67-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले है जो 120Hz पर रिफ्रेश होता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है। आपको सीधे धूप में भी बाहर पढ़ने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

गजब रियर कैमरा

Narzo 70 Turbo में 50MP का प्राइमरी कैमरा है जिसे 2MP कैमरे के साथ जोड़ा गया है। दिन के उजाले में खींची गई तस्वीरों में अच्छी मात्रा में डिटेल और डायनामिक रेंज के साथ आती हैं। वहीं, तस्वीरें सोशल मीडिया के लिए भी तैयार लगती हैं।

क्लीन सॉफ्टवेयर

रियलमी नार्जो  70 टर्बो एंडरॉयड 14 पर आधारित रियलमी यूआई 5.0 पर चलता है। हालांकि यह फीचर से भरपूर है, लेकिन यूआई कई प्री-इंस्टॉल ऐप्स और हॉट ऐप्स फोल्डर आदि से भरा हुआ है।

Narzo 70 Turbo   खरीदने  के कारण 

प्रोसेसिंग

Realme Narzo 70 Turbo में MediaTek Dimensity 7300 Energy SoC दिया गया है। बेंचमार्क में इसके सबसे ज्यादा प्वाइंट हैं और रियल वर्ल्ड परफॉरमेंस भी आपको निराश नहीं करेगी। यह गेम भी हैंडल कर सकता है और कम ग्राफिॉक सेटिंग पर सबसे ज्यादा FPS देता है।

लो लाइट इमेज

Realme Narzo 70 Turbo कम रोशनी वाली जगह में सटीक कलर को कैप्चर करता है, लेकिन तस्वीरें नरम दिखाई देती हैं क्योंकि यह अच्छी मात्रा में डिटेल कैप्चर नहीं करता है।