इसका डिजाइन फ्लैगशिप iQOO 12 स्मार्टफोन की याद दिलाता है। हैंडसेट में घुमावदार किनारे हैं। इसके अलावा, फोन के रियर पर पंच होल और बॉटम पर टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट व स्पीकर ग्रिल मौजूद है। फोन टर्बो येल्लो, टर्बो पर्पल, टर्बो ग्रीन कलर में आता है।
नारजो 70 टर्बो 5G में 6.67 इंच का सैमसंग E4 OLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 92.65% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 6,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो और 16.7 मिलियन रंगों का सपोर्ट करता है।
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी चिपसेट है जो कि 4 नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना हुआ है इसके साथ यूजर्स को बेहतर ग्राफिक्स के लिए माली जी615 जीपीयू मिलता है। वहीं, इसका AnTuTu स्कोर 726,959 हमराी टेस्टिंग में सामने आया है।
फोन को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। डिवाइस 6GB रैम +128GB स्टोरेज, 8GB रैम+256GB वेरिएंट और 12GB रैम+256GB वेरिएंट में आता है।
NARZO 70 Turbo 5G के रियर पर F1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए F2.4 अपर्चर वाला 16MP का फ्रंट कैमरा है।
रियलमी नारजो 70 टर्बो 5G फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है जो चार्ज करने के लिए 45वॉट अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट से लैस है। ब्रांड का दावा है कि यह मात्र 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।
नारजो 70 टर्बो 5G स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 आधारित रियलमी यूआई 5.0 पर काम करता है। ब्रांड द्वारा डिवाइस के साथ 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट और 2 साल के ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट मिलेंगे।
फोन के 6GB रैम +128GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। मिड मॉडल 8GB रैम+256GB वैरियंट 17,999 रुपये और टॉप ऑप्शन 12GB रैम+256GB 20,999 रुपये का है। इसकी सेल 16 सितंबर से होगी।