Narzo 70X में बैक पर राउंड डिजाइन कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो इसके प्रीमियम लुक और सौंदर्य को बढ़ाता है। वहीं, बिल्ड की बात करें तो यह एक प्लास्टिक फ्रेम से लैस है।
इसमें 6.72-इंच FHD+ LCD डिसप्ले जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट और 950 निट्स ब्राइटनेस के साथ है। स्क्रीन का टच रिस्पॉन्स थोड़ा स्लो है। हालांकि, धूप में स्क्रीन पर कंटेंट को साफ देखा जा सकता है।
डिवाइस ने Antutu पर 404437 स्कोर हासिल किया। वहीं, हमने एचडी सेटिंग्स में इस फोन पर BGMI था और अनुभव काफी अच्छा था। 30 मिनट के गेमिंग में कोई फ्रेम ड्रॉप अनुभव नहीं हुआ। हालांकि गेमिंग के बाद यह थोड़ा गर्म महसूस होता है।
रियर पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ काम करता है। इससे ली गई तस्वीरें शार्प हैं। मैं बजट फोन पर इस तरह की गुणवत्ता की उम्मीद नहीं कर रहा था।
Narzo 70X 5G 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह बाहुत अच्छा नहीं है लेकिन, अपना काम बखूबी करता है।
इसमें पहले से इंस्टॉल किए गए ऐप्स मिलते हैं सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपयोगी नहीं हो सकते हैं। इसलिए यह कभी-कभी परेशान करते हैं।
फोन में 45 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh बैटरी दी गई है, जिसने PC मार्क टेस्ट में 17 घंटे 22 मिनट का टाइम प्रदान किया। यानी फोन को एक बार चार्ज कर आसानी से पूरे दिन यूज किया जा सकता है।
Narzo 70x 5G के 4GB + 128GB वैरियंट की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। वहीं, फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 13,499 रुपये रखी गई है।
अगर आप बजट कैटेगरी में एक नया 5जी फोन लेने का विचार कर रहे हैं तो Narzo 70X को खरीदा जा सकता है। यह अपने प्राइस रेंज के हिसाब से बेस्ट फोन है।