Realme Narzo N65 5G रिव्यू

डिजाइन

इस सेगमेंट में ज्यादातर रियलमी स्मार्टफोन एक जैसे डिजाइन के साथ आते हैं और रियलमी नारजो N65 5G के मामले में भी ऐसा ही है। बैक पैनल में फेदर स्ट्रोक टेक्सचर और सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल से लैस है।

डिसप्ले

Narzo N65 5G में 6.67 इंच का HD+ IPS डिसप्ले है। यह उन कुछ डिवाइस में से एक है जो इस सेगमेंट में 120Hz रिफ्रेश रेट से आता है। हालांकि, 625 निट्स की पीक ब्राइटनेस सीधी धूप में पढ़ने में समस्या पैदा कर सकती है।

रियर कैमरा

Narzo N65 5G में 50MP+8MP का डुअल कैमरा सेटअप है। दिन के उजाले में खींची गई तस्वीरें अच्छी लगती हैं और उनमें रंग थोड़े बेहतर दिखते हैं। अगर आपने HDR मोड चालू किया है तो वे थोड़े ओवरएक्सपोज्ड भी दिख सकते हैं।

फ्रंट कैमरा

डिवाइस के फ्रंट पर 8MP कैमरा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए दिया गया है। यह डेलाइट में अच्छी फोटो क्लिक करता है। हालांकि, लो-लाइट में तस्वीरें उतनी अच्छी नहीं आती हैं।

परफॉर्मेंस

Narzo N65 5G में MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया गया है। बेंचमार्क स्कोर प्रतिस्पर्धा के बराबर है और हमें डेली उपयोग के दौरान कोई समस्या नहीं हुई। फोन कम सेटिंग पर भी डिमांडिंग गेम खेले जा सकते हैं।

सॉफ्टवेयर

Narzo N65 5G एंडरॉयड 14 पर आधारित Realme UI 5.0 पर चलता है जो कई खूबियों के साथ आता है। इसमें कुछ प्री-इंस्टॉल ऐप्स हैं जिन्हें आसानी से अनइंस्टॉल किया जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी ने 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया है।

बैटरी

Realme Narzo N65 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो PC Mark बैटरी टेस्ट में 17 घंटे से ज्यादा चलती है जो कि प्रभावशाली है। डिवाइस मध्यम उपयोग के साथ पूरे एक दिन तक चलती है।

चार्जिंग

Realme Narzo N65 5G का बैटरी बैकअप वाकई अच्छा है, लेकिन 15W चार्जिंग स्पीड कुछ खास नहीं है। डिवाइस को 20% से 100% तक चार्ज होने में 2 घंटे 30 मिनट का समय लगता है।

निष्कर्ष

Realme Narzo N65 5G की शुरुआती कीमत 11,499 रुपये है और यह विचार करने लायक है क्योंकि यह अच्छे परफॉर्मेंस, शानदार डेलाइट कैमरे, 120Hz रिफ्रेश रेट और एक विश्वसनीय बैटरी लाइफ से लैस है।