Realme P1 Pro vs Nothing Phone (2a), परफॉर्मेंस में कौन है बेहतर

Realme P1 Pro 8GB रैम +128GB स्टोरेज और 8GB रैम+256GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। वहीं Nothing Phone (2a) 8GB रैम +128GB स्टोरेज, 8GB रैम+256GB स्टोरेज और 12GB रैम+256GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है।

रैम-स्टोरेज

Realme P1 Pro में कंपनी ने Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जबकि Nothing Phone 2a में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो प्रोसेसर दिया है।

प्रोसेसर 

गीकबेंच टेस्ट में Realme P1 Pro सिंगल कोर में 929 और मल्टीकोर में 2680 स्कोर करता है, जबकि नथिंग फोन 2ए सिंगल कोर में 1068 और मल्टीकोर में 2454 का स्कोर करता है। 

गीकबेंच टेस्ट

AnTutTu बेंचमार्क टेस्ट में Realme P1 Pro 5,92,957 का स्कोर करता है, जबकि Nothing Phone (2a) 7,07,480 का स्कोर करता है यानी नथिंग के फोन का स्कोर बेहतर रहता है। 

एनटूटू

Realme P1 Pro का थ्रॉटलिंग में परफॉर्मेंस आउटपुट 69.9 प्रतिशत रहता है, जबकि Phone (2a)परफॉर्मेंस आउटपुट 54.2 प्रतिशत रहता है यानी रियलमी पी1 प्रो यहां आगे  रहता है।  

थ्रॉटलिंग टेस्ट 

Realme P1 Pro 6.7-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले,120Hz रिफ्रेश रेट, 950 निट्स ब्राइटनेस है, जबकि Nothing Phone 2a में 6.7 इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300निट्स पीक ब्राइटनेस है। 

डिस्प्ले 

Realme P1 Pro में 50MP+8MP रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा  है, जबकि नथिंग फोन 2ए में रियर पैनल पर 50MP+50MP डुअल कैमरा और फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। 

कैमरा 

Realme P1 Pro में 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट है, जबकि नथिंग फोन 2ए में भी कंपनी ने 5,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। 

बैटरी- चार्जिंग 

Realme P1 Pro के  8GB रैम +128GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये, 8GB रैम +256GB स्टोरेज की 22,999 रुपये है, जबकि  Nothing Phone (2a) के 8GB +128GB की कीमत 23,999 रुपये और 8GB +256GB की कीमत 25,999 रुपये है।

प्राइस 

Nothing Phone (2a) और Realme P1 Pro की तुलना में नथिंग फोन रियल-वर्ल्ड टेस्ट में थोड़ा बेहतर परफॉर्मेंस करता है। हालांकि रियलमी का यह फोन थ्रॉटलिंग टेस्ट में बेहतर परफॉर्मेंस करता है। 

निष्कर्ष