Realme P1 Speed 5G  टॉप फीचर्स

डिजाइन

Realme P1 Speed ​​5G के बैक पैनल पर बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और फ्लैट कॉर्नर्स हैं। फोन में फ्रंट साइट पर पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। फोन Brushed Blue और Textured Titanium कलर में आता है।

डिस्प्ले

Realme P1 Speed 5G में 6.67 इंच का OLED Esports डिस्प्ले पैनल प्रदान किया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 600 निट्स लोकल और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस की पेशकश की गई है।

प्रोसेसर

Realme P1 Speed 5G फोन में MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G चिपसेट दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। जिसके साथ 2.5GHz तक हाई क्लॉक स्पीड मिल जाती है।

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Realme P1 Speed 5G स्मार्टफोन एंड्राइड 14 आधारित कंपनी की लेटेस्ट यूआई के साथ लॉन्च किया गया है।

कैमरा

फोन के रियर पर f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और एक AI लेंस लगा हुआ है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ग्राहकों को f/2.4 अपर्चर वाला 16MP Selfie Camera मिलता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए डिवाइस में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। इस तगड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। वहीं, चार्जिंग को आसान बनाने के लिए USB टाइप सी पोर्ट मिलता है।

प्राइस

स्मार्टफोन दो स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। जिसमें 8GB+128GB की कीमत 17,999 रुपये है। जबकि टॉप मॉडल 12GB+256GB मॉडल 20,999 रुपये का है।

सेल डिटेल

लॉन्च ऑफर की बात करें तो फोन पर ब्रांड 2,000 रुपये का डिस्काउंट देगा। वहीं, यह आने वाले 20 अक्टूबर से कंपनी वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।