Realme P2 Pro फीचर्स

डिजाइन 

फोन बैक पैनल पर एक बढ़ा कर्व स्क्वायर शेप मॉड्यूल है। जिसमें कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश नजर आते है। वहीं, फ्रंट पर पंच होल डिस्प्ले है। कुल मिलाकर फोन काफी अच्छा दिखता है। वहीं, मोबाइल को पैरेट ग्रीन और ईगल ग्रे जैसे दो ऑप्शन पेश किया गया है।

डिस्प्ले

इसमें 6.7 इंच का सैमसंग कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है जो कि 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला 7i प्रोटेक्शन से लैस है। वहीं, डिस्प्ले 93.2% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो से लैस है।

प्रोसेसर

रियलमी पी2 प्रो में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 5G चिपसेट है। यह 4nm प्रोसेस पर बनाया गया है। इसमें ग्राहकों को 2.4GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड मिल जाती है। फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 710 GPU लगाया गया है।

रैम-स्टोरेज

स्टोरेज और स्पेस के मामले में रियलमी पी2 प्रो 5जी में ग्राहकों को 12जीबी तक LPDDR4x रैम रम और 512जीबी तक UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलेगी। जिसकी मदद से कई एप्लीकेशन, डाटा और फोटोस सहित फाइल्स सेव की जा सकती है।

कैमरा

रियर पर 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा लेंस और  f /2.2 अपर्चर वाला 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं, सेल्फी और और वीडियो कॉलिंग के लिए यूजर्स को 32MP का फ्रंट लेंस मिलता है।

बैटरी व चार्जिंग

रियलमी पी2 प्रो 5जी में 5200mAh की बड़ी बैटरी है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 80W अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग मौजूद है। ब्रांड का दावा है कि realme P2 Pro लगभग 49 मिनट में 0-100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो realme P2 Pro 5G स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 आधारित रियलमी यूआई 5.0 पर काम करता है।

प्राइस व सेल

डिवाइस के 8GB+128GB की कीमत 21,999 रुपये है। वहीं, मिड मॉडल 12GB+256GB स्टोरेज 24,999 और टॉप मॉडल 12GB+512GB ऑप्शन 27,999 रुपये का है। सेल ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट, ब्रांड की वेबसाइट और अन्य रिटेल ऑउटलट्स पर 17 सितंबर से शुरू होगी। जो केवल शाम 6 से 8 बजे तक चलगी।

हमें कैसा लगा फोन

प्रोसेसर को देखते हुए लग रहा है कि यह फोन परफॉर्मेंस में उम्दा प्रदर्शन करेगा। वहीं, बैटरी और डिजाइन भी अच्छे हैं। इसलिए हमें यह फोन अच्छा लगा। लेकिन, रियर लाइफ परफॉर्मेंस के बाद ही इसे लेकर हम कुछ कह पाएंगे। हालांकि, इस प्राइस रेंज में मोटोरोला एज 50 फ्यूजन, इंफिनिक्स जीटी 20 प्रो, रेडमी नोट 13 प्रो जैसे मॉडल भी शामिल हैं।