Realme P2 Pro vs Motorola Edge 50 Fusion, जानें परफॉर्मेंस में कौन है आगे 

Realme P2 Pro में कंपनी ने Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, वहीं Motorola Edge 50 Fusion में भी आपको समान  क्वालकॉम Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। 

प्रोसेसर 

Realme P2 Pro में आपको 12जीबी तक LPDDR4x रैम और 512जीबी तक UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलती है, जबकि  Motorola Edge 50 Fusion में 8GB/12GB रैम, 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज है।

रैम-स्टोरेज

Realme P2 Pro का AnTuTu स्कोर मोटोरोला एज 50 नियो से बेहतर रहता है। Realme P2 Pro एनटूटू स्कोर 670441 रहता है, जबकि Motorola Edge 50 Fusion का स्कोर 620648 रहता है। 

एनटूटू स्कोर 

गीकबेंच टेस्ट में Motorola Edge 50 Fusion बेहतर परफॉर्मेंस करता है। इसका सिंगर कोर और मल्टीकोर स्कोर क्रमशः 1,020 और 2,945 रहता है, वहीं Realme P2 Pro का क्रमशः  866 और 2,930 रहता है।

गीकबेंच स्कोर 

Motorola Edge 50 Fusion और Realme P2 Pro दोनों बर्नआउट सीपीयू थ्रॉटल टेस्ट में समान रूप से अच्छा प्रदर्शन करते हैं। टेस्ट के दौरान हैंडसेट का पीक परफॉर्मेंस लगभग 76 प्रतिशत रहता है। इसका मतलब है कि गेमिंग के दौरान बढ़िया परफॉर्मेंस करेंगे। 

सीपीयू थ्रॉटलिंग

रियलमी पी2 प्रो और मोटोरोला एज 50 फ्यूजन दोनों पर 30-30 मिनट तक बीजीएमआई, कॉल ऑफ ड्यूटी और रियल रेसिंग 3 गेम खेला। Realme P2 Pro का तापमान 18.9 डिग्री तक बढ़ गया, वहीं मोटोरोला एज 50 फ्यूजन का 19.1 प्रतिशत तक। 

गेमिंग 

realme P2 Pro 5G के 8GB+128GB की कीमत 21,999 रुपये, 12GB+256GB की 24,999 और 12GB+512GB की  27,999 रुपये है। Motorola Edge 50 Fusion  8GB+128GB की 22,999 रुपये, 12GB+256GB की 24,999 रुपये है। 

कीमत 

टेस्ट रिजल्ट को देखें, तो दोनों फोन के परफॉर्मेंस बहुत बड़ा अंतर नहीं है। गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए Realme P2 Pro को चुन सकते हैं, वहीं फास्ट डेली टास्क के लिए Motorola Edge 50 Fusion अच्छा विकल्प है। 

निष्कर्ष