10999 रुपये में लॉन्च हुआ  Redmi 12 5G

 Redmi 12 5G

शाओमी ने सस्ता Redmi 12 5G फोन लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 10,999 रुपये है। फोन में 8GB तक रैम, 50MP प्राइमरी कैमरा है।

डिजाइन

Redmi 12 5G के रियर पैनल ग्लास का उपयोग किया गया है। इसमें सर्कुलर कैमरा डिजाइन है। बैक पैनल पर नीचे की तरफ रेडमी की ब्रांडिंग दी गई है। इसकी मोटाई 8.17mm है। 

डिस्प्ले

रेडमी के इस 5जी फोन में 6.79 इंच का FHD+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट, 550 निट्स ब्राइटनेस और 91प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आता है। 

प्रोसेसर

Redmi 12 5G फोन में कंपनी ने Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया है। यह चिपसेट 4 नैनोमीटर प्रोसेसर पर काम करता है।

रैम-स्टोरेज 

Redmi 12 5G में 8GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज है। इसमें 8GB वर्चुअल रैम की सुविधा है। आप रैम को 16GB तक बढ़ा सकते हैं। 

कैमरा

Redmi 12 5G में रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा के साथ AI लेंस लगा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8एमपी कैमरा मौजूद है।

बैटरी

Redmi 12 5G  में 5000mAh बैटरी और 22.5W फास्ट चार्जिंग से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर रन करता है। इसमें वाईफाई 5, ब्लूटूथ 5.1, डुअल सिम 5G, फिंगरप्रिंट सेंसर, IP53 रेटिंग आदि मिल जाते हैं।

कीमत 

> 4GB रैम +128GB स्टोरेज = 10,999 रुपये > 6GB रैम +128GB स्टोरेज = 12,499 रुपये > 8GB रैम +256GB स्टोरेज = 14,499 रुपये

सेल-ऑफर्स 

फोन की सेल 4 अगस्त, 2023 से कंपनी की वेबसाइट, अमेन और अन्य रिटेल आउटलेट पर होगी। फोन पर बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसकी मदद से 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा।