Redmi 12 5G के 4GB + 128GB मॉडल को Rs 11,999, 6GB/128GB को Rs 12,499 और 8GB/256GB मॉडल को Rs 14,499 में पेश किया गया था। वहीं, Amazon पर अब बेस मॉडल पर Rs 1,250 डिस्काउंट कूपन के बाद यह Rs 10,749 में सेल किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर 750 रुपये की तत्काल छूट है। इससे प्रभावी कीमत 9,999 रुपये हो जाती है। फोन Silver, Blue और Black कलर में आता है।
इसमें 6.71-इंच FHD+ LCD डिसप्ले है। सुरज की रोशनी में स्क्रीन पर टेक्सट पढ़ा जा सकता है। इसकी स्क्रीन Widevine L1 सर्टिफाइड है।
इसमें 50MP प्राइमरी और 2MP डेप्थ सेंसर है। प्राइमरी कैमरा अच्छी इमेज कैप्चर करता है। साथ ही कैमरे की परर्फोमेंस कम रोशनी में ठीक है। वहीं, फ्रंट पर 8MP कैमरा है। यह ब्राइट कंडीशन में शानदार काम करता है।
फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 SoC है। डिवाइस बैकग्राउंड ऐप्स के साथ मल्टीटास्किंग को आराम से हैंडल कर लेता है।
Redmi 12 5G में 22.5 वॉट के साथ 5,000mAh की बैटरी है जिसे एक बार चार्ज कर इसे पूरा दिन यूज कर सकते हैं।