July 2024 में लॉन्च होंगे ये फोन्स...

Redmi 13 5G

रेडमी 13 5जी फोन 9 जुलाई को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इस फोन में 6.74-इंच HD+ 90Hz डिलप्ले, MediaTek Dimensity 6100+ और 5,000mAh तक की Battery हो सकती है।

Cmf Phone 1

इस फोन को इंडिया में 8 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के साथ CMF Watch Pro 2 और CMF Buds Pro 2 जैसे गैजेट भी आएंगे।

Samsung Z Fold6 & Z Flip6

10 जुलाई को पैरिस में अनपैक्ड इवेंट आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान Samsung Galaxy Z Fold 6 और Samsung Galaxy Z Flip 6 फोन को उतारा जाना तय माना जा रहा है।

OnePlus Nord 4

वनप्लस यूजर्स को नए फ्लैगशिप कीलर का इंतजार है। वहीं कंपनी भी अपने फैंस के लिए नया तोहफा तैयार कर रही है। जल्द ही ब्रांड की ‘नोर्ड’ सीरीज में नया मोबाइल फोन OnePlus Nord 4 जुड़ने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबली 14 जुलाई को पेश कर सकती है।

Oppo Reno 12 & 12 Pro

ओप्पो ने पिछले महीने अपनी Reno 12 सीरीज ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। वहीं, अब ब्रांड द्वारा सीरीज को इंडिया में लाया जा रहा है। Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro मोबाइल्स आने वाले 12 जुलाई को पेश किया जाएगा।

Realme 13 Pro & 13 Pro+

जनवरी में लॉन्च हुई realme 12 series की सफलता के बाद अब कंपनी realme 13 Pro series को लाने वाली है। कंपनी अगले माह 6 जुलाई के आस-पास अपनी इस सीरीज को पेश कर सकती है। इस सीरीज में Realme 13 Pro & 13 Pro Plus को उतारा जाएगा।

iQOO Z9 Lite 5G

आईक्यू अपनी जेड 9 सीरीज में लाइट वर्जन मोबाइल लाने की तैयारी में है। फोन को iQOO Z9 Lite 5G नाम से जल्द पेश किया जा सकता है। फोन ब्लूटूथ एसआईजी और भारत की बीआईएस वेबसाइट पर देखा जा चुका है। फोन जुलाई में पेश किया जा सकता है।